फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   painful accident in andhra pradesh,van-lorry collision killed 6 people including 2 kids

आंध्र प्रदेश में हुआ दर्दनाक हादसा, वैन-लॉरी की टक्कर में 2 बच्चे समेत 6 लोगों की हुई मौत

Wed, 17 Oct 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
painful accident in andhra pradesh,van-lorry collision killed 6 people including 2 kids
सड़क हादसा
आंध्र प्रदेश के अमरावती में दिल दहला देने वाली दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। अमरावती के कुरनूल जिले में हुए सड़क हादसे मरने वालों में दो बच्चे भी हैं। तीर्थ पर निकले कुछ लोग एक जगह पार्किंग में खड़े वैन में बैठे हुए थे तभी, पीछे से एक तेज रफ्तार से आई लॉरी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


हादसे के शिकार लोग पुराने कुरनूल के रहने वाले हैं जो येल्लारती के दरगाह दर्शन के लिए जा रहे थे। जिस वक्त ये हादसा हुआ तब अंधेरा हो चुका था। वैन पेदाहुतूरू गांव के पास एक पार्किंग में खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गहरे अंधेरे में लॉरी को वैन के होने का अंदाजा नहीं मिला और जबर्दस्त टक्कर में मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तीर्थ पर निकले लोगों की वैन का ब्रेक खराब हो गया था जिसकी मरम्मत के लिए ड्राइवर ने सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर दी थी। कुछ लोग गाड़ी से नीचे उतर कर सड़क पर वैन के ठीक होने का इंतजार कर रहे थे। जो छह लोग वैन में बैठे रह गये उन में से कोई नहीं बचा और मौके के पास मौजूद लोग घायल हो गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे में मरने वाले दोनो बच्चों की उम्र नौ साल और सात साल की बताई जा रही है। जबकि बाकी मृतकों की उम्र 17 से 26 साल की बताई जा रही है। दुर्घटना में बुरी तरह से घायल लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। 

आंध्र प्रदेश के मुक्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख वाई एस जगमोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है। सीएम ने दुर्घटना में मृतकों के परिवार में बड़ों के लिए तीन लाख रुपये जबकि परिवार के बच्चों के लिए दो लाख रुपये बतौर मुआवजा देने की घोषणा कर दी है।


इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना के तहत मृतकों के परिवार को पांच लाख रुपये भी मिलेंगे। राज्य सभा सदस्य टी जी वेंकटेश ने घायलों के लिए तीन लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed