पहलगाम आतंकी हमला: पीएम मोदी बोले- नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा; हमले पर राष्ट्रपति मुर्मू ने भी जताया दुख
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि- इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा...उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। बता दें कि, इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे लिखा- इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा...उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।
I strongly condemn the terror attack in Pahalgam, Jammu and Kashmir. Condolences to those who have lost their loved ones. I pray that the injured recover at the earliest. All possible assistance is being provided to those affected.
विज्ञापन विज्ञापन
Those behind this heinous act will be brought… — Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2025
आतंकी हमले पर राष्ट्रपति ने जताया दुख
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस हमले पर दुख जताया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से किए गए पोस्ट में लिखा गया- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकवादी हमला चौंकाने वाला और दर्दनाक है। यह एक नृशंस और अमानवीय कृत्य है जिसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए। निर्दोष नागरिकों, इस मामले में पर्यटकों पर हमला करना बेहद भयावह और अक्षम्य है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack: अमित शाह बोले- नहीं बख्शे जाएंगे हमलावर; PM ने गृह मंत्री को कश्मीर जाने के दिए हैं निर्देश
गृह मंत्री से ली जानकारी, कश्मीर जाने के दिए निर्देश
इससे पहले पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जानकारी ली थी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने गृह मंत्री को जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर का दौरा करने का निर्देश दिया था। वहीं पीएम मोदी से बातचीत के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी, जिसमें जम्मू-कश्मीर के कई वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं।
#WATCH | Delhi | Union Home Minister Amit Shah and J&K LG Manoj Sinha depart for Srinagar in the wake of the Pahalgam terrorist attack on tourists pic.twitter.com/k2VMqAcPbF
— ANI (@ANI) April 22, 2025
यह भी पढ़ें - Pahalgam Terror Attack: आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर मारी गोली, बिलखती पत्नी की बात सुन दहल जाएगा दिल
आतंकी हमले पर इन नेताओं ने जताया दुख
पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पीएम मोदी के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा, जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती समेत देश भर के तमाम नेताओं ने दुख जताया है। वहीं अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों के लिए 24/7 आपातकालीन सहायता डेस्क की घोषणा की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.