Pahalgam Terror Attack: तनाव बढ़ाने में जुटा पाकिस्तान का निजाम और फौजी कमान, मिसाइल परीक्षण की कर रहा तैयारी
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान एलओसी पर गोलीबारी, मिसाइल परीक्षण और नौसैनिक अभ्यास जैसे उकसावे भरे कदम उठा रहा है। जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान सोची-समझी रणनीति के तहत यह खतरनाक दुस्साहस कर रहा है, जो उसे महंगा पड़ सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कठघरे में खड़ा पाकिस्तान का निजाम और उसकी फौजी कमान तनाव को और बढ़ाने में जुटे हैं। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रोजाना गोलीबारी के साथ-साथ पाकिस्तान की फौज मिसाइल परीक्षण की भी तैयारी कर रही है। जाहिर है, ऐसे माहौल में पाकिस्तान का मिसाइल परीक्षण तनाव और बढ़ाएगा।
पाकिस्तान ने कराची और लाहौर हवाई क्षेत्र के लिए एक नोटम जारी किया, जिसके तहत एफएल 090 से एफएल250 तक हवाई मार्गों को बंद कर दिया गया है। साथ ही सोनमियानी मिसाइल परीक्षण रेंज के पास हवाई मार्गों को भी प्रतिबंधित किया गया है।
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने भूषण स्टील एंड पावर को दिवालिया घोषित किया, JSW स्टील की अधिग्रहण योजना खारिज
तनाव की आग में उकसावे का बारूद
इसके अलावा, 2-4 मई 2025 से प्रभावी अतिरिक्त नोटिस में ओरमारा के पास अरब सागर में नौसेना, मिसाइल और बंदूक से गोलीबारी का अभ्यास शामिल है। यानी, पाकिस्तान तनाव की आग में उकसावे का बारूद झोंकने की पूरी कोशिश में जुटा है।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान इस हफ्ते सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है। साफ तौर पर ऐसा कोई भी परीक्षण भारत के सब्र का इम्तिहान लेने के साथ-साथ उकसावे वाली कार्रवाई होगी।
लगातार कर रहा संघर्ष विराम का उल्लंघन
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान लगातार नौसैनिक चेतावनियां भी जारी कर रहा है। साथ ही अरब सागर में उसने अपने सैन्य अभ्यास को भी बढ़ाया है। वहीं, पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन भी किया जा रहा है।
हालात का आकलन लेने में जुटे सूत्रों के मुताबिक, ऐसी अस्थिर परिस्थितियों में यह योजनाबद्ध मिसाइल परीक्षण भारत के साथ तनाव को बढ़ाने के लिए एक जबरदस्त उकसावे से कम नहीं है।
ये भी पढ़ें: उत्तर अमेरिकी यात्रा के 'विकल्प' तलाश रही एअर इंडिया, पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद होने से बढ़ा खर्च
टिल्ला फील्ड फायरिंग रेंज में कर रहा 'हैमर स्ट्राइक' अभ्यास
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सीनाजोरी का संकेत यह है कि उसकी फौज मंगला स्ट्राइक कोर के इलाके में सैन्य अभ्यास कर रही है। एक आक्रामक कार्रवाई वाली फोर्स फॉर्मेशन के इलाके में हो रहे इस अभ्यास के लिए सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर टिल्ला फील्ड फायरिंग रेंज में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अभ्यास 'हैमर स्ट्राइक' का अवलोकन किया। यह मंगला स्ट्राइक कोर की यह एक उच्च-तीव्रता वाला प्रशिक्षण अभ्यास है।
इतना ही नहीं, सैनिकों को संबोधित करते हुए जनरल मुनीर ने कहा कि किसी भी भारतीय सैन्य दुस्साहस का पाकिस्तान की तरफ से तेजी और मजबूती से जवाब दिया जाएगा।
सोची-समझी रणनीति के तहत दुस्साहस कर रहा पाकिस्तान
पाकिस्तानी सेना के यह पैंतरे पहले से तनावपूर्ण माहौल को और खराब कर रहे हैं। ऐसे में जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान एक सोची-समझी रणनीति के तहत यह खतरनाक दुस्साहस कर रहा है। हालांकि, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि पाकिस्तान को यह दुस्साहस भारी पड़ सकता है।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.