फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pahalgam terror attack newly weds couple recalls horror said will never go kashmir

Pahalgam Attack: 'हम अब कभी कश्मीर नहीं जाएंगे', पहलगाम हमले में बाल-बाल बचे दंपती ने बताई खौफनाक आपबीती

Thu, 24 Apr 2025 01:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 24 Apr 2025 01:29 PM IST
सार

मिहिर और उनकी पत्नी ने किसी तरह से छिपकर अपनी जान बचाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिहिर ने बताया कि जब आतंकियों का हमला हुआ, उस वक्त वहां कोई पुलिसकर्मी या सेना के जवान मौजूद नहीं थे। 

विज्ञापन
pahalgam terror attack newly weds couple recalls horror said will never go kashmir
पहलगाम में आतंकी हमला - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। जिन लोगों ने हमले में अपनों को खोया, उन्हें जीवनभर ये घटना परेशान करेगी, लेकिन साथ ही कई लोग ऐसे भी हैं, जो इस हमले में बाल-बाल बच तो गए, लेकिन इस हमले की भयावहता उनके साथ भी जीवनभर रहेगी। ऐसे ही लोगों में शामिल हैं जयपुर के एक दंपति मिहिर सोनी और कोमल। दोनों पहलगाम हमले के वक्त मौके पर मौजूद थे और कुछ कदमों की दूरी से आतंकियों की गोली का शिकार होने से बच गए। 
विज्ञापन


'हमले के वक्त कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था'
मिहिर और कोमल बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मिहिर सोनी ने घटना को याद करते हुए बताया कि 'हम पहलगाम पहुंचे ही थे, सब कुछ ठीक था। हमने भेलपुरी ली और एक कोने में बैठकर खाने लगे। तभी अचानक गोलियां चलने की आवाजें सुनाईं देने लगीं, लोग चीख रहे थे और इधर-उधर भाग रहे थे।' मिहिर और उनकी पत्नी ने किसी तरह से छिपकर अपनी जान बचाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिहिर ने बताया कि जब आतंकियों का हमला हुआ, उस वक्त वहां कोई पुलिसकर्मी या सेना के जवान मौजूद नहीं थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: मैदान में लोगों को इकट्ठा किया... फिर आतंकियों ने बरसाईं गोलियां, हमले का नया वीडियो; देखें

'पहलगाम तक नहीं दिखा कोई सुरक्षाकर्मी'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिहिर की पत्नी कोमल ने भावुक होते हुए कहा कि 'अब हम कभी कश्मीर नहीं जाएंगे। हम खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं।' उन्होंने कहा कि 'हमले के समय हम सिर्फ 10 कदम दूर थे। हमने तुरंत 4 हजार रुपये में घोड़े लिए और वहां से तुरंत निकल आए। पहलगाम पहुंचने तक कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था और कोई मदद नहीं मिली। जब हम पहलगाम पहुंचे, तभी सुरक्षाकर्मियों को हमले की जानकारी हुई।'




ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: गुजरात में एक साथ उठीं पिता-पुत्र की अर्थियां; पुणे में बेटी ने दी पिता के शव को मुखाग्नि

स्थानीय लोगों ने की मदद
महाराष्ट्र के नांदेड़ के साक्षी और कृष्णा लोलगे ने बताया कि पहलगाम में जब हमला हुआ, तो उसी समय के करीब वो लोग भी वहां थे। साक्षी ने बताया कि हमले से 15-20 मिनट पहले ही हम वहां थे। जब हमने गोलियों की आवाज सुनी तो हम वहां से कुछ दूर निकल आए थे। दोनों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें जल्द होटल पहुंचाने में बहुत मदद की। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारत सरकार ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बुधवार शाम को हुई सीसीएस की बैठक में सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि समझौता स्थगित करने का फैसला किया है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed