फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pahalgam Attack: Tribute to martyr Air Force Corporal Tage Hailiang News In Hindi

Pahalgam Attack: शहीद एयरफोर्स कॉर्पोरल तागे हैलियांग को श्रद्धांजलि, वायुसेना और सीएम खांडू ने जताया शोक

Wed, 23 Apr 2025 05:55 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 23 Apr 2025 05:55 PM IST
सार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारतीय वायुसेना के कॉर्पोरल तागे हैलियांग के निधन पर भारतीय वायुसेना और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने गहरा शोक जताया है। वायुसेना ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कॉर्पोरल तागे हैलियांग के दुखद निधन पर वायुसेना के सभी सैनिक शोक में हैं।

विज्ञापन
Pahalgam Attack: Tribute to martyr Air Force Corporal Tage Hailiang News In Hindi
शहीद कॉर्पोरल तागे हैलियांग - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारतीय वायुसेना के कॉर्पोरल तागे हैलियांग के निधन पर भारतीय वायुसेना और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने गहरा शोक जताया है। भारतीय वायुसेना ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कॉर्पोरल तागे हैलियांग के दुखद निधन पर वायुसेना के सभी सैनिक शोक में हैं। हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं और इस आतंकी हमले में घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।

विज्ञापन


अरुणाचल के सीएम ने जताया दुख
वहीं अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी हैलियांग की शहादत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि वह एक बहादुर सिपाही थे जिन्होंने साहस और सम्मान के साथ देश की सेवा की। उनकी असामयिक मृत्यु न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति है। सीएम ने कहा कि वह इस कठिन समय में शहीद की पत्नी और परिवार के साथ खड़े हैं। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबनसिरी जिले के ताजंग गांव के रहने वाले कॉर्पोरल तागे हैलियांग अपनी पत्नी के साथ पहलगाम घूमने गए थे, जिस दौरान यह दर्दनाक आतंकी हमला हुआ और उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Pahalgam Attack: स्पाइसजेट ने श्रीनगर की उड़ानों पर दी राहत, 30 अप्रैल तक फ्री होगी कैंसिलेशन और री-शेड्यूलिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


वायुसेना और पूरा देश शहीद के साथ
इसके साथ ही भारतीय वायुसेना ने शहीद कॉर्पोरल के बलिदान को सलाम किया। साथ ही  कहा कि वह उन सभी लोगों के परिवारों के साथ खड़ी है, जिन्होंने इस हमले में अपने प्रियजनों को खोया है। यह हमला न केवल एक आतंकी घटना है, बल्कि कई परिवारों की खुशियों को छीनने वाला घाव भी बन गया है।

ये भी पढ़ें:- Pahalgam Attack: पत्नी और बेटे के सामने हुई भरत की हत्या; आतंकी हमले में गमगीन हुए कर्नाटक के ये परिवार

एक नजर आतंकी हमले पर
गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर स्थित पुलवामा के एक पर्यटक स्थल पर मंगलवार दोपहर बड़ा आतंकी हमला हो गया। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। बायसरन घाटी के घने जंगलों से आए आतंकियों ने अलग-अलग राज्यों से आए पर्यटकों पर गोलियां बरसा दीं। इस हमले से पूरा देश गमगीन है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed