Pahalgam Attack: पाकिस्तानी सेना प्रमुख की अपने ही देश में किरकिरी, लोग बोले- देखते हैं इनका जोश कहां जाता है?
जनरल असीम मुनीर ने इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि 'कश्मीर पर हमारा रुख एकदम साफ है, यह हमारी गर्दन की नस थी, यह हमारी गर्दन की नस रहेगी। हम इसे नहीं भूलेंगे। हम अपने कश्मीरी भाइयों को उनके संघर्ष में नहीं छोड़ेंगे।
विस्तार
पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले 26 लोगों की जान चली गई। इस कायराना हरकत के पांच दिन पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने कश्मीर और हिंदुओं को लेकर एक बेहूदा बयान दिया था। जनरल असीम मुनीर ने इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कश्मीर को पाकिस्तान की गर्दन की नस बताया था। इस हमले के बाद अब मुनीर को उनके ही देश के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
क्या कहा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने?
मुनीर ने कहा था हमारे आजादी के वक्त हमारे लोगों ने पाकिस्तान का निर्माण यह मानकर किया था कि हम हिंदुओं से हर तरह से अलग हैं। हमारी परंपराएं, धर्म, रीति-रिवाज, सोच सब कुछ अलग है। उन्होंने दो-राष्ट्र सिद्धांत का समर्थन करते हुए हिंदुओं और मुसलमानों को अलग बताया और भारत-पाकिस्तान विभाजन को सही ठहराया।
सेना प्रमुख मुनीर ने भीड़ से कहा, 'कश्मीर पर हमारा रुख एकदम साफ है, यह हमारी गर्दन की नस थी, यह हमारी गर्दन की नस रहेगी। हम इसे नहीं भूलेंगे। हम अपने कश्मीरी भाइयों को उनके संघर्ष में नहीं छोड़ेंगे। इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, वरिष्ठ मंत्री और विदेश में रहने वाले पाकिस्तानी शामिल हुए थे। अब इस बयान के बाद कश्मीर में हुए हमले के चलते पाकिस्तान में लोग अपने सेना प्रमुख को बुरा-भला कह रहे हैं।
This hysterical speech by COAS Asim Munir 5 days ago, declaring that Pakistan will not leave its Kashmiri brethren in fight against Indian occupation, now appears to have been more ill conceived than initially imagined. Generals should not be making such remarks. Period. pic.twitter.com/KxjgMYoZgR
— Omer Azhar (@OmerAzhar96) April 22, 2025
एक यूजर @OmerAzhar96 ने एक्स पर लिखा कि 5 दिन पहले असीम मुनीर द्वारा दिया गया यह उन्मादी भाषण, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान भारतीय कब्जे के खिलाफ लड़ाई में अपने कश्मीरी भाइयों को नहीं छोड़ेगा। अब लगता है कि शुरू में इस बयान को लेकर जितनी कल्पना की गई थी, ये उससे कहीं अधिक गलत है । जनरलों को ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
And let’s see where this passion goes after the very recent attack in Indian Kashmir https://t.co/avH5NuMgv5
— Ayesha Siddiqa (@iamthedrifter) April 22, 2025
एक दूसरे यूजर @iamthedrifter ने लिखा कि, और अब देखते हैं कि भारतीय कश्मीर में हुए हालिया हमले के बाद देखते हैं यह जोश कहां तक जाता है। दूसरे एक्स यूजर ने मुनीर के बयान को गलत बताते हुए लिखा कि यह वही है जो अपने एक पड़ोसी से दस लाख गुंडों को लड़कर उचित ठहरा रहे हैं।
He is the one who is being that attack
They are justifying one million goons by fighting with every single neighbor
— میاں پھجا (@mianphaja) April 22, 2025
अन्य पाकिस्तान एक्स यूजर @EraOfIK ने लिखा कि हम इस संस्था को बर्दाश्त नहीं करते। यह हमेशा से ही गंदगी से भरी रही है। इस लापरवाह व्यक्ति को कर्ज में डूबे देश (पाकिस्तान) के बारे में बात करते हुए देखकर वाकई घृणा होती है। यह व्यक्ति दो राष्ट्र सिद्धांत के मर्म को भी नहीं समझता।
We don't stand this institution. It has always been a filth. Truly disgusted to see this looser banging about haaaard state. This person doesn't even understand the crux of two nation theory.
— #TheEraOfImranKhan (@EraOfIK) April 22, 2025
जनरल मुनीर के बयान पर आपत्ति जताते हुए एक यूजर ताहिर खान(@TahirRa4681753)ने एक्स पर लिखा, इस मूर्ख ने पाकिस्तान को कूटनीतिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से अलग-थलग कर दिया है। खदीजा के (@Khadija__K) नाम एक अकाउंट से लिखा गया, हम अभी भी इसे भारतीय अधिकृत कश्मीर कहते हैं। बाकी के बारे में आप सही कह रहे हैं। जुनून शायद पसीने में बह जाएगा।
What this idiot has done is isolated Pakistan, diplomatically, politically and economically
— Tahir Khan (@TahirRa4681753) April 23, 2025