फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pahalgam Terror Attack Eyewitness Maharashtra Couple Explain Just 20 Minutes Away We Did Not Look Back

Pahalgam: 'बस 20 मिनट की दूरी, गोलियों की आवाज, हमने पीछे मुड़कर नहीं देखा', महाराष्ट्र के दंपती की आंखों-देखी

Wed, 23 Apr 2025 10:00 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: बशु जैन Updated Wed, 23 Apr 2025 10:00 AM IST
सार

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी।हमले की आंखों-देखी महाराष्ट्र के एक दंपती ने बयां की है। उन्होंने कहा कि हम घटनास्थल से महज 20 मिनट की दूरी पर थे।  काफी देर तक गोलीबारी की आवाज आती रही।

विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack Eyewitness Maharashtra Couple Explain Just 20 Minutes Away We Did Not Look Back
घटना की जानकारी देते नागपुर के पर्यटक। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

विस्तार

बस 20 मिनट की दूरी, गोलियों की आवाज और जान बचाने के लिए भागते लोग। पहले तो कुछ समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ है? लोग चिल्लाने लगे कि आतंकी आ गए, हमला हुआ है। इसके बाद हमने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मैंने अपनी पत्नी और बेटे को सुरक्षित करने के लिए तेजी से भागने लगा।  पहलगाम की बायसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की आंखों-देखी महाराष्ट्र के एक दंपती ने बयां की है। उन्होंने कहा कि हम घटनास्थल से महज 20 मिनट की दूरी पर थे। कुछ देर पहले ही हमने इलाके को छोड़ा था। 

विज्ञापन

 

नागपुर से आए पर्यटक ने बताया कि काफी देर तक गोलीबारी की आवाज आती रही। सब लोग सुरक्षित जगहों की ओर दौड़ने लगे। हम भी भागने लगे और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। यहां से बाहर निकलने का गेट महज चार फीट का था और बहुत भीड़ थी। भागने के दौरान मेरी पत्नी के पैर में फ्रैक्चर हो गया। मैं पत्नी और बच्चे की सुरक्षा को लेकर परेशान था। मैं इस मंजर को ताउम्र नहीं भूल पाऊंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हाफिज सईद का करीबी, पाकिस्तानी सेना से नजदीकी, कौन है पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह खालिद

लोग चिल्ला रहे थे फायरिंग हो रही है, भागो! 
अस्पताल में भर्ती एक महिला ने बताया कि लोग चिल्ला रहे थे कि फायरिंग हो रही है। भागो-भागो। लोग बाहर निकलने के लिए धक्का दे रहे थे। हर कोई अपनी जान बचाना चाहता था।  हमने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहां बच्चे भी थे। हमें बाहर निकलने में दिक्कत हो रही थी।


घायलों को घोड़े पर बिठाकर लाया
एक टूर गाइड ने बताया कि वह गोलीबारी की आवाज सुनने के बाद घटनास्थल पर पहुंचा और कुछ घायलों को घोड़े पर बैठाकर वहां से ले गया। वहीद ने कहा कि मैंने कुछ लोगों को जमीन पर पड़े देखा, जो मृत लग रहे थे।

ये भी पढ़ें: आतंकियों ने हमला करके स्थानीय लोगों से किया अघोषित करार तोड़ा, कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर चोट

पर्यटकों पर आतंकी हमला, 26 की नृशंस हत्या
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed