फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   padrauna: stone pelting on up police who reached to stop slaughter house

यूपी: बूचड़खाने बंद कराने पहुंची पुलिस पर पथराव

Sun, 26 Mar 2017 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ पडरौना (कुशीनगर) 
अमर उजाला ब्यूरो/ पडरौना (कुशीनगर)  Updated Sun, 26 Mar 2017 03:50 AM IST
विज्ञापन
padrauna: stone pelting on up police who reached to stop slaughter house
सांकेतिक चित्र
मांस की बिक्री के लिए चर्चित यूपी के पड़रौना जिले के बसहिया गांव में शनिवार दोपहर को बूचड़खाने बंद कराने पहुंची पुलिस पर गांववालों ने पथराव कर दिया। इससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा। आधा घंटे बाद पीएसी और पुलिस फोर्स के साथ सीओ व कोतवाल फिर गांव पहुंचे और जो मिला उसकी पिटाई की। इससे भीड़ फिर उग्र हो गई और पथराव शुरू कर दिया। उन्हें हटाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। शाम को एएसपी और एडीएम पीएसी के साथ पहुंचे और लोगों को समझाया। 
विज्ञापन


पडरौना क्षेत्र के बसहिया गांव में मांस बेचे जाने की सूचना पर जांच करने शनिवार दोपहर एक बजे पुलिस पहुंची थी। बूचड़खानों के संबंध में बातचीत को लेकर उनकी महिलाओं से झड़प हो गई। इसके बाद गांववालों ने ईंट-पत्थर चला दिए। जिससे पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया। संख्या कम देखकर पुलिसकर्मी कोतवाली लौट गए। करीब आधा घंटे बाद पीएसी और ज्यादा फोर्स के साथ सीओ व कोतवाल गांव पहुंचे। तब तक अधिकतर लोग घरों में ताला बंद कर भाग गए थे। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को गांव में जो भी मिला उसे पीट दिया। इससे गुस्साए गांववालों ने पथराव कर दिया। सूचना पाकर एडीएम व एएसपी भी पीएसी के साथ पहुंचे। भीड़ हटाने के लिए पुलिस ने दो बार आंसू गैस के गोले छोड़े। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बाद में एडीएम और एएसपी लोगों के बीच गए और उन्हें समझाकर शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की महिलाओं ने कहा कि जबसे अवैध बूचड़खानों को बंद करने का आदेश हुआ है, तब से गांव में मांस नहीं बिक रहा है। इसके बावजूद पुलिस ने लोगों को पकड़कर पीटा। एसपी राजू बाबू सिंह ने कहा कि बसहिया में अवैध बूचड़खाने की सूचना मिलने पर पुलिस गई थी। लेकिन वहां के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। स्थिति को देखते हुए सीओ और एएसपी को मौके पर भेजा गया। भीड़ हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके पहले भी चुनाव के दौरान दो लोगों को अवैध रूप से मांस बेचने के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ गैंगेस्टर और एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed