फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Padma shri Uddhab Bharali accused of minor rape case, police registered a case under POCSO Act

शर्मनाक: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फंसे पद्मश्री उद्धब भराली, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया मामला 

Thu, 06 Jan 2022 10:02 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 06 Jan 2022 10:02 AM IST
सार

असम के रहने वाले उद्धब भराली को 2019 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पद्मश्री अवार्ड मिला था। अब वह दुष्कर्म मामले में बुरी तरह घिर गए हैं। 

विज्ञापन
Padma shri Uddhab Bharali accused of minor rape case, police registered a case under POCSO Act
राष्ट्रपति से पद्मश्री प्राप्त करते उद्धब भराली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम के रहने वाले पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले उद्धब भराली पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। उन पर एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप है। असम की उत्तरी लखीमपुर पुलिस ने भराली के खिलाफ कथित मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद भराली ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय में गिरफ्तारी से पहले जमानत याचिका दाखिल की। न्यायमूर्ति अरुण देव चौधरी की बेंच ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दे दी। 

विज्ञापन


भराली की ही देखरेख में भी छात्रा 
जिस छात्रा ने भराली पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, वह उद्धव भराली के ही संरक्षण में भी। भराली ही उसका पालन-पोषण कर रहे थे, लेकिन दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद उन पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। 
विज्ञापन


25 हजार का भरवाया गया बांड
अदालत ने उद्धब भराली से 25 हजार का जमानती बांड भरने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा किया। इसके अलावा अदालत ने आदेश दिया कि भराली को बिना लिखित आदेश के पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र को छोड़कर जाने की अनुमति नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


460 से अधिक मशीनों का किया आविष्कार 
उद्धब भराली ने ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले समस्याओं को हल करने क लिए 460 मशीनों का आविष्कार किया है। इन सभी का उन्होंने पेटेंट भी करवाया है। उन्हें धान थ्रेशर, केन स्ट्रिपिंग जैसी मशीनें कम लागत में उपलब्ध कराने का श्रेय जाता है। समाज में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री अवार्ड दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed