फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Padma Bhushan to Ghulam Nabi: Sibal took a jibe, Congress does not need Azads services, the country is honoring

गुलाम नबी को पद्म भूषण: सिब्बल ने कसा तंज, 'कांग्रेस को आजाद की सेवाओं की जरूरत नहीं, देश कर रहा सम्मान'

Wed, 26 Jan 2022 12:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 26 Jan 2022 12:45 PM IST
सार

सिब्बल ने व्यंग्य करते हुए कहा, 'यह हास्यास्पद है कि कांग्रेस को गुलाम नबी आजाद की सेवाओं की जरूरत नहीं है, जबकि देश उनके योगदान का सम्मान कर रहा है।'
 

विज्ञापन
Padma Bhushan to Ghulam Nabi: Sibal took a jibe, Congress does not need Azads services, the country is honoring
कपिल सिब्बल- गुलाम नबी आजाद - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने को लेकर अपनी ही पार्टी कांग्रेस पर तंज कसा है। 

विज्ञापन

 

सिब्बल ने व्यंग्य करते हुए कहा, 'यह विडंबनापूर्ण है कि कांग्रेस को गुलाम नबी आजाद की सेवाओं की जरूरत नहीं है, जबकि देश उनके योगदान का सम्मान कर रहा है।'  वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, 'गुलाम नबी आजाद पदम भूषण से सम्मानित। बधाई भाईजान। विडंबना यह है कि कांग्रेस को उनकी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है, लेकिन देश सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान का सम्मान कर रहा है।'

विज्ञापन


सिब्बल व आजाद कांग्रेस के उस ग्रुप 23 के सदस्य रहे हैं, जो पार्टी में आमूल-चुल बदलाव का हिमायती रहा है। हालांकि पार्टी में अब यह समूह सक्रिय नहीं है। इस समूह की मांगों के अनुरूप न तो पार्टी में बदलाव हुए हैं और न ही पार्टी नेतृत्व में बदलाव व अध्यक्ष पद के लिए खुले चुनाव। पार्टी अब भी पुराने ढर्रे पर चल रही है और एक-एक कर नेता पार्टी से खिसकते जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम रमेश ने आजाद पर किया तंज
इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आजाद पर परोक्ष तंज किया था। रमेश ने बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य द्वारा पद्म भूषण सम्मान ठुकराने पर कहा था कि 'सही फैसला किया, वह आजाद रहना चाहते हैं न कि गुलाम।' वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने आजाद को बधाई दी। दूसरी ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ने को लेकर बुधवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि अब ‘कांग्रेस युक्त भाजपा’ है।


पीएम मोदी ने संसद में की थी सराहना
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद की पीएम मोदी ने राज्यसभा से विदाई के वक्त खूब सराहना की थी। इसके बाद से आजाद के भाजपा में जाने की अटकलें लगने लगी थीं, हालांकि अब तक वैसा कुछ नहीं हुआ है। 

राजनीति में आगे क्या होगा कुछ नहीं कह सकता : आजाद
हाल ही में आजाद ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'राजनीति में आगे क्या होगा यह कोई नहीं कह सकता। जैसे कोई नहीं जानता कि उसकी मृत्यु कब होगी। राजनीति में आगे क्या होगा इसकी भविष्यवाणी भी कोई नहीं कर सकता, लेकिन अलग पार्टी बनाने का मेरा कोई इरादा नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed