Padma Award: कोटा सच्चिदानंद शास्त्री के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी, दिल जीत लेगी सादगी, देखें वीडियो
सच्चिदानंद शास्त्री की भाषा पर मजबूत पकड़ है वह केवल तीसरी कक्षा तक पढ़े हैं। इन्होंने बहुत छोटी सी उम्र में हरिकथा की कथा कला में शिक्षा हासिल की। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनको पद्म श्री से सम्मानित किया।
विस्तार
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित कर रही हैं। वहां पीएम मोदी समेत अन्य बड़े नेता भी मौजूद हैं। इस बीच बेहद सादगी भरी तस्वीर देखने को मिली जो आपका दिल जीत लेगी। दरअसल, जब आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध हरिकथा कलाकार श्री कोटा सच्चिदानंद शास्त्री पद्म श्री सम्मान लेने आए तो पीएम मोदी उनको देखकर खड़े हो गए और उनसे बातें भी कीं। इस दौरान कोटा सच्चिदानंद शास्त्री नंगे पैर आए थे।
बता दें कि केवल तीसरी कक्षा तक पढ़े सच्चिदानंद शास्त्री की भाषा पर मजबूत पकड़ है, इन्होंने बहुत छोटी सी उम्र में हरिकथा की कथा कला में शिक्षा हासिल की। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनको पद्म श्री से सम्मानित किया।
#PeoplesPadma | President #DroupadiMurmu confers #PadmaShri2023 in the field of Art to Kota Satchidananda Sastry at Rashtrapati Bhavan@PadmaAwards @PMOIndia@ianuragthakur@Anurag_Office@rashtrapatibhvn pic.twitter.com/Ld7VZ2jJ7z
विज्ञापन विज्ञापन— DD News (@DDNewslive) March 22, 2023
पंडवानी लोक गायिका उषा ने पीएम मोदी को किया दंडवत प्रणाम
पंडवानी लोक गायिका उषा को पद्म श्री से नवाजा गया है। जब वह सम्मान लेने से आईं तो उससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घुटनों के बल बैठकर प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति के पैर छूकर सम्मान लिया।
#WATCH | Pandwani singer Usha Barle receives the Padma Shri from President Droupadi Murmu. pic.twitter.com/ndvwaBRCtD
— ANI (@ANI) March 22, 2023