फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P. Chidambaram tweeted Modi Government on government order over taxable bonds

पूर्व वित्त मंत्री ने मोदी सरकार की 'ट्वीट नीतियों' पर उठाए सवाल, कहा-सरकारी कार्यप्रणाली अजीब

Wed, 03 Jan 2018 07:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Jan 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
P. Chidambaram tweeted Modi Government on government order over taxable bonds
P Chidambaram

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने एक के बाद तीन ट्वीट कर सरकार की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठा दिया है और कहा है कि मैं चकित हूं कि सोशल मीडिया और ट्वीट कब से सरकारी आदेश या अधिसूचना का आधार बन गई है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि पिछली रात मैंने एक ट्वीट कर  छोटे बचत पत्रों पर ब्याज दर घटाने और 8 फीसदी के सरकारी बचत बांड को बंद कर दिये जाने पर विरोध दर्ज किया था। आज सुबह मैंने पाया कि सचिव ने एक ट्वीट कर 7.75 फीसदी के ब्याज दर के हिसाब से बांड इश्यू करने का एक ट्वीट किया लेकिन अभी तक इस बारे में एक भी नोटिफिकेशन(सरकारी अधिसूचना) जारी नहीं किया गया है। इस पूरी ट्वीट प्रणाली पर चिदंबरम ने सवाल उठाते हुए कहा कि इस सरकार की कार्यप्रणाली अजीब तरीके की है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाजपा-संघ की फासीवादी नीति का नतीजा है महाराष्ट्र में भड़की जातीय हिंसाः राहुल गांधी
विज्ञापन
विज्ञापन

 


ये भी पढ़ें- BJP नेता हेमंत बिस्व सरमा का विवादित बयान- चिदंबरम को बताया राहुल के कुत्ते की पसंद

वहीं सोमवार को भी चिदंबरम ने सरकार की छोटी बचत पर ब्याज दर घटाने को लेकर मोदी सरकार के फैसले की आलोचना की थी, और इसे मध्य वर्ग के लिए बड़ा झटका बताया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सरकार का यह कदम मध्य वर्ग के लिए बड़ा झटका है। चिदंबरम ने कहा कि मुद्रास्फीति भी बढ़ रही है, जो मध्य वर्ग पर दोहरी मार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed