फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P Chidambaram should resign if Congress could not dislodge the BJP from power in Goa says TMC

तंज: टीएमसी ने कहा- गोवा चुनाव में कांग्रेस भाजपा को हराने में नाकाम रही तो चिदंबरम को इस्तीफा दे देना चाहिए

Thu, 20 Jan 2022 11:57 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 20 Jan 2022 11:57 PM IST
सार

टीएमसी नेता अभिषेक ने कहा कि महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने आगे आकर टीएमसी के साथ गठबंधन किया है, लेकिन बाकी पार्टियां यह प्रचार करने में लगी थीं कि टीएमसी वोट बांट रही है।

विज्ञापन
P Chidambaram should resign if Congress could not dislodge the BJP from power in Goa says TMC
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

14 फरवरी को होने वाला गोवा चुनाव राजनैतिक पार्टियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। वहीं कांग्रेस के गोवा प्रभारी पी चिदंबरम ने कहा था कि चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच है। इसी बीच  तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि अगर कांग्रेस अगले महीने होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल नहीं कर सकी तो कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी चिदंबरम को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन


टीएमसी भाजपा विरोधी वोटों को बांटने की कोशिश कर रही है
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने 14 फरवरी को होने वाले गोवा चुनाव के लिए चुनाव पूर्व गठबंधन की औपचारिक पेशकश के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी चिदंबरम से संपर्क किया था। और जब हम यहां पहुंचे, तो कांग्रेस और आप जैसी पार्टियों ने सवाल उठाया कि टीएमसी भाजपा विरोधी वोटों को बांटने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने टीएमसी के साथ किया गठबंधन
 उन्होंने कहा कि टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने समान विचारधारा वाले लोगों से गठबंधन बनाने का आह्वान किया था। टीएमसी नेता अभिषेक ने कहा कि महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने आगे आकर टीएमसी के साथ गठबंधन किया, लेकिन बाकी पार्टियां यह प्रचार करने में लगी थीं कि टीएमसी वोट बांट रही है। टीएमसी नेता ने आरोप लगाया कि चिदंबरम अपनी पार्टी के हितों की सेवा के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

इस मामले पर पी चिदंबरम ने कहा कि टीएमसी ने कभी भी गठबंधन के लिए पेशकश नहीं की। उनका कहना है कि टीएमसी की ओर से कोई ठोस पेशकश नहीं की गई। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि टीएमसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन वर्मा ने स्पष्ट किया कि वह 24 दिसंबर को दोपहर 1.30 बजे प्रस्ताव लेकर चिदंबरम के घर गए थे।


2017 में गोवा में बनी थी भाजपा सरकार 
आगे बोलते हुए अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा कि अगर पी चिदंबरम भाजपा को हराने में विफल रहते हैं, तो उन्हें सबसे पहले इस्तीफा देना चाहिए। उन्हें दुनिया को बताना चाहिए कि वह जिम्मेदारी स्वीकार करते हैं। बता दें कि वर्तमान में गोवा में भाजपा की सरकार है, 2017 में भाजपा ने गठबंधन करके गोवा में सरकार बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed