{"_id":"59f5fcca4f1c1b70548b9cd4","slug":"p-chidambaram-says-pm-modi-imagining-ghosts-of-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":" पीएम मोदी को दिख रहा है कश्मीर का भूत, मेरा जवाब पूरी तरह से नहीं पढ़ा: चिदंबरम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी को दिख रहा है कश्मीर का भूत, मेरा जवाब पूरी तरह से नहीं पढ़ा: चिदंबरम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए हमले का जवाब देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि पीएम मोदी को कश्मीर का भूत दिख रहा है वह इस पर हमले कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा जो लोग मुझ पर हमले कर रहे हैं उन्हें पहले यह पढ़ लेना चाहिए कि मैंने क्या कहा है। मोदी जो बयान दे रहे हैं उससे लगता है कि उन्होंने शनिवार को राजकोट में किए गए सवाल पर मेरे जवाब को पूरा नहीं पढ़ा है।
विज्ञापन
चिदंबरम ने कहा कि कश्मीर घाटी में जो मांग हो रही है वह यह है कि अनुच्छेद 370 का पूरा सम्मान हो। इसका मतलब यह है कि वे ज्यादा स्वायत्तता चाह रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के लोगों से जहां तक मेरी बात हुई है, उससे मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि जब वे आजादी की मांग कर रहे होते हैं तो इससे उनका मतलब ज्यादा स्वायत्तता से होता है।
विज्ञापन
रविवार को प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। आखिर क्यों कांग्रेस के नेता कश्मीर की आजादी मांगने वालों का साथ दे रहे हैं। कल कांग्रेस के नेता की कश्मीर की आजादी को लेकर दिए गए बयान से साफ है कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक और हमारे जवानों के बारे में क्या सोचती है।'
बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा था कि कश्मीरी आजादी नहीं बल्कि स्वायत्तता चाहते हैं। हालांकि कांग्रेस ने चिदंबरम के बयान से किनारा कर लिया है।