फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P Chidambaram says, Not The GST That UPA Envisaged, It Is A Mockery Of It

कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, पी चिदंबरम बोले-ये जीएसटी अधूरा

Thu, 06 Jul 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Updated Thu, 06 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
P Chidambaram says, Not The GST That UPA Envisaged, It Is A Mockery Of It
चिदंबरम - फोटो : ani
मोदी सरकार का जीएसटी बिल्कुल अधूरा है। यह कहना गलत है कि अब भारत एक राष्ट्र, एक टैक्स वाला भूभाग बन गया है क्योंकि इसके तहत टैक्स की सात या इससे ज्यादा दरें लागू हैं। यह कहना है पूर्ववर्ती यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रहे पी. चिदंबरम का।
विज्ञापन


चिदंबरम ने सरकार से जीएसटी से बाहर रखे गए पेट्रोल, बिजली, रियल एस्टेट को भी शामिल करने की मांग की। जबकि आबकारी को राज्य का विषय मानते हुए तालमेल और बातचीत करने की बात कही है। चिदंबरम ने विश्वास जताया कि जिस तरह देश में वैट सफल रहा उसी तरह जीएसटी भी हो सकता है, लेकिन इसके लिए लोगों को कुछ समय देना होगा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के जीएसटी बिल को पास करने के बाद भी धारा 370 की वजह से इसे लागू होने को कठिन काम बताया। 
विज्ञापन


वीडियो: इजरायल में पीएम मोदी ने गिनाई GST की खूबियां
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल चिदंबरम, यह वो जीएसटी नहीं है जिसकी अवधारणा यूपीए के कार्यकाल में बनी थी। जब सरकार 0.25, 3, 5, 12, 18, 28 और 40 फीसदी या इससे भी ऊंची दरें वसूल रही है तो इसे एक राष्ट्र, एक टैक्स कैसे कहा जा सकता है। यह तो जीएसटी के साथ मजाक है। इसके मद्देनजर कांग्रेस टैक्स की दरें कम करने और अधिकतम रेट 18 फीसदी करने के लिए दबाव बनाएगी। साथ ही, जीएसटी कानून में मुनाफाखोरी पर अंकुश के कड़े प्रावधानों के दुरुपयोग पर भी नजर रखी जाएगी।

पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि अधिकारी और कारोबारी इसके लिए तैयार नहीं थे। इसके मद्देनजर इसे दो महीने के लिए टाल दिया जाना चाहिए था। उन्होंने बताया कि कांग्रेस देश भर में सभा और सम्मेलनों के जरिये जनता को बताएगी कि जीएसटी की असली जन्मदाता वही है। साथ ही, असली जीएसटी लागू करने के लिए माहौल भी तैयार किया जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा भी कह चुके हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने जीएसटी का जो खाका बनाया था, उसे लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed