फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P Chidambaram Says, Finance Minister Sitharaman replies On the mismanagement of the economy before the epidemic

महामारी से पहले अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन पर वित्तमंत्री सीतारमण जवाब दें: चिदंबरम

Sun, 30 Aug 2020 03:19 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 30 Aug 2020 03:19 AM IST
विज्ञापन
P Chidambaram Says, Finance Minister Sitharaman replies On the mismanagement of the economy before the epidemic
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के ‘दैवीय घटना’ वाले बयान पर शनिवार को उन पर निशाना साधा है। चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा,  वित्तमंत्री मैसेंजर ऑफ गॉड के तौर पर कृपया जवाब दें कि कोरोना महामारी से पहले अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन का वर्णन कैसे करेंगे?

विज्ञापन


वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा था कि अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी से प्रभावित हुई है, जो कि एक दैवीय घटना है और इससे चालू वित्त वर्ष में इसमें गिरावट आएगी। चिदंबरम ने इसी बयान पर पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि अगर महामारी दैवीय घटना है तो हम वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-2020 के दौरान अर्थव्यस्था के कुप्रबंधन की कैसे व्याख्या करेंगे? क्या वित्तमंत्री ईश्वर की दूत के तौर पर जवाब देंगी?
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने एक बाद एक कई ट्वीट कर केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी के  मुआवजे के मुद्दे पर राज्यों के समक्ष कर्ज लेने का विकल्प रखे जाने को लेकर पर भी हमला बोला। उन्होंने जोर देकर कहा कि जीएसटी क्षतिपूर्ति अंतर को पाटने के लिए मोदी सरकार ने राज्यों को जो दो विकल्प दिए हैं, वे अस्वीकार्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले विकल्प के तहत राज्यों से कहा गया है कि वे अपने भावी प्राप्तियों को क्षतिपूर्ति उपकर के तहत उधार लें। चिदंबरम ने कहा कि वित्तीय बोझ पूरी तरह से राज्यों पर पड़ता है। दूसरे विकल्प के तहत, राज्यों को आरबीआई विंडो से उधार लेने के लिए कहा गया है।


यह मुख्य तौर पर बाजार उधार है, केवल इसका नाम अलग है। फिर, संपूर्ण वित्तीय बोझ राज्यों पर पड़ता है। चिदंबरम ने दावा किया कि केंद्र सरकार वित्तीय जिम्मेदारियों से खुद को दूर कर रही है। ये घोर विश्वासघात है और साथ ही कानून का सीधा उल्लंघन भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed