फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P Chidambaram reacts on Nirmala Sitharaman keeping budget documents in red cloth

ब्रीफकेस की जगह लाल कपड़े में बजट लेकर पहुंचीं वित्त मंत्री, चिदंबरम ने कसा तंज

Fri, 05 Jul 2019 10:33 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 05 Jul 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
P Chidambaram reacts on Nirmala Sitharaman keeping budget documents in red cloth
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट के कागजों को सूटकेस की जगह लाल कपड़े के फोल्डर में लाने पर पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने तंज कसा है। चिदंबरम ने कहा कि भविष्य में जब कांग्रेस का वित्त मंत्री बजट पेश करेगा तो वह डॉक्यूमेंट को आईपैड में ले जाएगा। 

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम ने मोदी सरकार के बजट में की गई घोषणा को स्लोगम की संज्ञा देते हुए खोखला बताया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री बजट भाषण में क्या कहना चाहती थीं स्पष्ट नहीं है। सरकार क्या कहना चाहती है लोगों को ये भी नहीं बता रही कि कुल राजकोषीय घाटा कितना है। वे किससे डरते हैं। मोदी सरकार अब तक 143 के करीब स्लोगन दे चुकी है। जिसमें अच्छे दिन से लेकर न्यू इंडिया तक। हर स्लोगन की मियाद तीन महीने की होती है और उसके बाद फिर नया स्लोगन।
विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा कि बजट में रक्षा, मिड डे मील, मनरेगा के लिए आवंटन का कोई जिक्र नहीं है जो कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि ये किस तरह की कॉमेडी है बिना पैन कार्ड के सिर्फ आधार कार्ड के माध्यम से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की सुविधा की घोषणा। चिदंबरम ने तंज किया कि आपको याद होगा कि जब आधार को आईटीआर फाइल करने के लिए अनिवार्य किया गया तो सवाल उठा कि जब पैन कार्ड है तो आधार की जरूरत क्या है। अब सरकार कह रही है कि बिना पैन के आधार से ही आईटीआर फाइल कर सकते हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि ये कैसी कॉमेडी है। मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि पैन और आधार को तब लिंक करने की क्या जरूरत थी यह सरकार पहले कानूनों में संशोधन करती है उसके बाद सोचती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आजादी से चले आ रहे ब्रीफकेस के ट्रेंड को खत्म कर दिया। पुरानी परंपरा को बदलते हुए सीतारमण ब्रीफकेस की जगह एक फोल्डर में बजट लेकर निकलीं। 

कई परंपराओं को तोड़ा

मोदी सरकार इससे पहले कई परंपराओं को बजट में तोड़ चुकी है। पहले रेल बजट को खत्म किया था, इसके बाद बजट को पेश करने की तारीख को बदला और अब ब्रीफकेस में बजट को ले जाने की परंपरा को भी खत्म कर दिया है। 

अब तक बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री एक ब्रीफकेस में ही बजट लेकर संसद पहुंचते थे। लेकिन सीतारमण बजट को लाल रंग के सीलबंद कवर पैक में ले जाते हुए दिखीं। अमूमन बजट को पहले फरवरी महीने के आखिरी कारोबारी दिन को पेश किया जाता था। यह तारीख 27 या फिर 28 फरवरी होती थी। 


लेकिन अब इसे फरवरी के शुरू में पेश किया जाता है।  इसके अलावा बाजपेयी सरकार के कार्यकाल में बजट पेश करने का समय शाम पांच बजे के बजाए दिन के 11 बजे किया गया था। वहीं रेल बजट आम बजट से एक दिन पहले आता था, लेकिन अब इसे भी केंद्रीय बजट में पूरी तरह से मिला दिया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed