फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P Chidambaram Health Update: Congress Leader Said All tests are normal I am perfectly well now

Chidambaram Health Update: अब कैसी है चिदंबरम की तबीयत? पूर्व मंत्री ने खुद बताया; CWC के दौरान बिगड़ी थी सेहत

Wed, 09 Apr 2025 07:56 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 09 Apr 2025 07:56 AM IST
सार

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम में गर्मी के कारण वे बेहोश हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
P Chidambaram Health Update: Congress Leader Said All tests are normal I am perfectly well now
P Chidambaram - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की मंगलवार को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। ज्यादा गर्मी की वजह से पूर्व वित्त मंत्री बेहोश हो गए थे। अब उन्होंने खुद अपनी सेहत की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उनके सभी परीक्षण सामान्य हैं। अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। अत्यधिक गर्मी की वचह से उन्हें पानी की कमी की समस्या का सामना करना पड़ा था। कारण उन्हें निर्जलीकरण का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


चिदंबरम ने क्या कहा?
उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' की पोस्ट में अपने तबीयत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'अत्यधिक गर्मी के कारण मुझे निर्जलीकरण का सामना करना पड़ा। सभी परीक्षण सामान्य हैं। अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं। आप सभी का धन्यवाद।'
विज्ञापन


भीषण गर्मी और पानी की कमी के कारण बेहोश हो गए थे
इससे पहले कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने बताया था कि उनके पिता पी. चिदंबरम अहमदाबाद में भीषण गर्मी और पानी की कमी के कारण बेहोश हो गए थे। उन्हें जाइडस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की टीम उन पर गहन निगरानी कर रही हैं। उन्होंने बताया था कि डॉक्टर उनके टेस्ट की रिपोर्ट की समीक्षा कर रहे हैं। हालांकि, सभी जांचें सामान्य ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तेज गर्मी के कारण बेहोश हुए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, समर्थकों ने अस्पताल में कराया भर्ती


कार्ति चिदंबरम ने शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया
कार्ति चिदंबरम ने 'एक्स' पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'मेरे पिता की चिकित्सकों, हृदय रोग विशेषज्ञों और न्यूरोलॉजिस्ट की एक टीम की ओर से जांच की गई है। सभी मौजूदा रिपोर्ट सामान्य मापदंडों के अंदर ही हैं। उन्हें निगरानी के लिए जाइडस अस्पताल अहमदाबाद में रात भर रखा जा रहा है। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद!'

सीडब्ल्यूसी और एआईसीसी सत्र के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे
इससे पहले मंगलवार को चिदंबरम कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) सत्र के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। एआईसीसी का 84वां राष्ट्रीय अधिवेशन 8-9 अप्रैल को अहमदाबाद में आयोजित किया जा रहा है। इसे 64 साल के अंतराल के बाद गुजरात में वापसी के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed