फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   p chidambaram called citizenship amendment bill unconstitutional, says will fight in Supreme Court

नागरिकता विधेयक को चिदंबरम ने बताया असंवैधानिक, कहा- सुप्रीम कोर्ट में लड़ेंगे युद्ध

Tue, 10 Dec 2019 11:12 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 10 Dec 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
p chidambaram called citizenship amendment bill unconstitutional, says will fight in Supreme Court
पी चिदंबरम - फोटो : ANI

नागरिकता संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि इस असंवैधानिक विधेयक पर लड़ाई उच्चतम न्यायालय में लड़ी जाएगी। उन्होंने पहले ट्वीट में कहा, 'नागरिकता संशोधन बिल असंवैधानिक है। संसद एक विधेयक पारित करती है जो स्पष्ट तौर पर असंवैधानिक है। जिसके बाद युद्ध का मैदान उच्चतम न्यायालय में स्थानांतरित हो जाता है।'

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे ट्वीट में पूर्व गृह मंत्री ने कहा, 'निर्वाचित सांसद वकीलों और न्यायाधीशों के पक्ष में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह कर रहे हैं। हम एक पार्टी को बहुमत देने के लिए ये कीमत अदा कर रहे हैं। वह राज्यों और लोगों की इच्छाओं को रौंदने का काम कर रही है।' बता दें कि लोकसभा ने सोमवार रात नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी है। विधेयक के विरोध में 80 और पक्ष में 311 वोट पड़े। माना जा रहा है कि आज सरकार इसे राज्यसभा में पेश कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed