फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P Chidambaram ask How Mehboba Mufti Is Threat For Public Security

महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी तीन महीने बढ़ाने पर चिदंबरम ने उठाया सवाल

Sat, 01 Aug 2020 10:33 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 01 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
P Chidambaram ask How Mehboba Mufti Is Threat For Public Security
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी तीन महीने और बढ़ा दी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने सरकार के इस फैसले की आलोचना की है। चिदंबरम ने ट्वीट कर पूछा है कि आखिर 61 साल की महबूबा मुफ्ती सुरक्षा के लिए कैसे खतरा हैं? चिदंबरम ने ट्वीट में लिखा, 'पीएसए के तहत महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी का विस्तार करना, कानून का दुरुपयोग है और ये प्रत्येक नागरिक को संवैधानिक अधिकारों को मिलने वाली गारंटी पर हमला है।

विज्ञापन


61 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री, 24 घंटे सुरक्षा गार्ड के तहत एक संरक्षित व्यक्ति, सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा कैसे है?' मालूम हो कि पांच अगस्त 2019 से ही महबूबा मुफ्ती नजरबंद हैं और अब उनकी नजरबंदी तीन और महीने के लिए बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


पी चिदंबरम ने लिखा, 'मैं अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट में पेश होने वाले वकीलों में एक मैं भी हूं। अगर मैं अनुच्छेद 370 के खिलाफ बोलूं, जैसा कि मुझे करना चाहिए, क्या यह सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा है? हमें सामूहिक रूप से अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए और 'महबूबा मुफ्ती को रिहा करें' की मांग करनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत पांच अगस्त 2019 को नजरबंद किए गए लगभग सभी नेताओं को अब रिहा किया जा चुका है, लेकिन मुफ्ती अभी भी नजरबंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed