फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P Chidambaram arrives at Parliament, he was granted bail by SC in INX Media money laundering case

रिहाई के बाद बोले चिदंबरम- अर्थव्यवस्था पर सरकार के फैसले गलत, पीएम खामोश

Thu, 05 Dec 2019 02:26 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 05 Dec 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
P Chidambaram arrives at Parliament, he was granted bail by SC in INX Media money laundering case
पी चिदंबरम - फोटो : ANI

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद गुरुवार को संसद पहुंचे और कहा कि सरकार संसद में उनकी आवाज दबा नहीं सकती। उन्होंने राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लिया। संसद परिसर में उन्होंने प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन भी किया। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की हालत खराब है और प्रधानमंत्री मोदी इसपर कुछ नहीं बोल रहे हैं।

विज्ञापन

 

प्रेस कांफ्रेस में ये बोले चिदंबरम

चिदंबरम ने कहा, 'मंत्री के रूप में मेरा रिकॉर्ड और विवेक बिल्कुल स्पष्ट है। जिन अधिकारियों ने मेरे साथ काम किया, जिन उद्योगपतियों ने मुझसे बातचीत की और जिन पत्रकारों ने मेरा अवलोकर किया। वह इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन


यदि इस साल के खत्म होने तक विकास दर 5 प्रतिशत को छू लेता है तो हम भाग्यशाली होंगे। कृपया डॉक्टर अरविंद सुब्रमण्यम की चेतावनी को याद रखिये कि इस सरकार के अतंर्गत पांच प्रतिशत विकास दर संदिग्ध कार्यप्रणाली के कारण। यह असल में पांच प्रतिशत नहीं है बल्कि 1.5 प्रतिशत कम है। प्रधानमंत्री आमतौर पर अर्थव्यवस्था को लेकर चुप रहते हैं। उन्होंने इसे अपने मंत्रियों के ऊपर छोड़ दिया है कि वे झांसा दें। इसका परिणाम यह निकला कि जैसा अर्थशास्त्री ने कहा, यह है कि सरकार अर्थव्यवस्था की अक्षम प्रबंधक बन गई है।

उन्होंने कहा, 'जैसा ही कल रात आठ बजे बाहर निकलकर मैंने स्वतंत्रता की हवा में सांस ली तो सबसे पहले मैंने कश्मीर घाटी के 75 लाख लोगों के लिए प्रार्थना की जिनकी चार अगस्त, 2019 से स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगा हुआ है। मैं उन राजनेताओं को लेकर चिंतित हूं जिन्हें बिना किसी आरोप के गिरफ्तार किया गया है। स्वतंत्रता अविभाज्य है, यदि हमें अपनी स्वतंत्रता को संरक्षित करना है तो हमें उनकी स्वतंत्रता के लिए लड़ना चाहिए।'

जमानत की शर्त का किया उल्लंघन

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'पी चिदंबरम जी ने पहले ही दिन अपनी जमानत की शर्त का उल्लंघन किया है। अदालत ने उन्हें जमानत देते हुए शर्त रखी थी कि वह सार्वजनित तौर पर कोई बयान नहीं देंगे लेकिन आज उन्होंने कहा कि मंत्री के तौर पर उनका रिकॉर्ड एकदम स्पष्ट है।'

संसद  की कार्यवाही में लिया हिस्सा

चिदंबरम ने कहा कि मैं वापस आकर खुश हूं। सरकार संसद में मेरी आवाज नहीं दबा सकती। कांग्रेस सांसदों ने आज संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्याज की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया जिसमें पी चिदंबरम के अलावा गौरव गोगोई, अधीर रंजन चौधरी, कुमारी शैलजा, के सुरेश, कार्ति चिदंबरम आदि ने हिस्सा लिया।

कांग्रेस सांसदों के हाथों में पोस्टर थे जिस पर लिखा था ‘महंगाई पर प्याज की मार, बंद करो मोदी सरकार’। वे प्याज की कीमत कम करने के लिए कदम उठाने की मांग भी कर रहे थे। कांग्रेस सांसद अपने साथ एक टोकरी प्याज भी लेकर आए थे।

चिदंबरम सुबह बैठक शुरू होने पर सदन में आए और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने उनसे हाथ मिलाते हुए उन्हें गले लगाया। कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी उनसे हाथ मिलाया। अगली सीट पर बैठे चिदंबरम पास बैठे ए के एंटनी और आनंद शर्मा से बातचीत करते देखे गए।

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा था कि सरकार ने देश में प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए हैं जिनमें इसके भंडारण से जुड़े ढांचागत मुद्दों का समाधान निकालने के उपाय शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed