चिदंबरम की विपक्षी दलों को नसीहत, भरोसा करें भाजपा को हरा सकते हैं.., ये रहा सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने विपक्षी दलों को नसीहत दी है। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चिदंबरम ने विपक्षी दलों से कहा है कि भाजपा को हराया जा सकता है। आंकड़ों के माध्यम से यह बात उन्होंने ट्वीट करके कही है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को यह भरोसा करना ही होगा कि भाजपा को हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि बिहार चुनाव के परिणामों से मेरी यह बात साफ भी हो जाएगी। चिदंबरम ने अपनी बात के समर्थन में बीते साल 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद हुए विधानसभा चुनावों और उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी के जीत के गिरते हुए ग्राफ के आंकड़े भी पेश किए।
उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा- 2019 के बाद से इन क्षेत्रों के चुनावों या उप-चुनावों में, भाजपा उम्मीदवारों ने 381 में से केवल 163 में ही जीत हासिल की। किसने कहा कि भाजपा को हराया नहीं जा सकता है? विपक्षी दलों को यह विश्वास करना होगा कि वे भाजपा को हरा सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि यह बिहार में साबित होगा।
इसके बाद चिदंबरम ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद 381 राज्य विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव (330) या उपचुनाव (51) हुए हैं, जहां भाजपा उम्मीदवार थे। 2019 के लोकसभा चुनावों में, भाजपा उम्मीदवारों ने इन 381 विधानसभा क्षेत्रों में से 319 जीते थे।
बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बने महागठबंधन में कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम शामिल हैं। बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व राष्ट्रीय जनता दल कर रहा है। प्रदेश में बीती 28 अक्तूबर को पहले चरण का मतदान हो चुका है। अब दूसरे चरण का मतदान तीन नवंबर और तीसरे चरण का मतदान सात नवंबर को होना है। जबकि 10 नवंबर को चुनाव के परिणाम आएंगे।
2019 के बाद से इन क्षेत्रों के चुनावों या उप-चुनावों में, भाजपा उम्मीदवारों ने 381 में से केवल 163 में ही जीत हासिल की।
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) November 1, 2020
किसने कहा कि भाजपा को हराया नहीं जा सकता है? विपक्षी दलों को यह विश्वास करना होगा कि वे भाजपा को हरा सकते हैं।
मुझे उम्मीद है कि यह बिहार में साबित होगा।