{"_id":"608954ee8ebc3ecfc918a0c8","slug":"oxygen-pipeline-leakage-in-maharashtra-parbhani-hospital-14-patients-life-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा टला: महाराष्ट्र के अस्पताल में लीक हुई ऑक्सीजन पाइपलाइन, ऐसे बचाई गई 14 मरीजों की जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हादसा टला: महाराष्ट्र के अस्पताल में लीक हुई ऑक्सीजन पाइपलाइन, ऐसे बचाई गई 14 मरीजों की जान
Wed, 28 Apr 2021 05:58 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परभणी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परभणी
Published by: कुमार संभव
Updated Wed, 28 Apr 2021 05:58 PM IST
सार
उप जिलाधीश संजय कुंडेत्कर ने बताया कि मंगलवार (27 अप्रैल) देर रात पाइपलाइन लीक होते देखने के बाद अस्पताल के स्टाफ ने मरीजों के सांस लेने के लिए जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर दी। इससे मरीजों की जान बच गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के परभणी जिला अस्पताल में पेड़ की डाल टूटने से जीवनदायिनी ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन लीक हो गई। इस दौरान 14 मरीजों की जान खतरे में पड़ गई, लेकिन कर्मचारी तुरंत हरकत में आ गए और उन्होंने नासिक जैसे बड़े हादसे को टाल दिया। उप जिलाधीश संजय कुंडेत्कर ने बताया कि मंगलवार (27 अप्रैल) देर रात पाइपलाइन लीक होते देखने के बाद अस्पताल के स्टाफ ने मरीजों के सांस लेने के लिए जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर दी। इससे मरीजों की जान बच गई।
विज्ञापन
ऐसे बचाई मरीजों की जान
उन्होंने बताया, 'रात करीब साढ़े 11 बजे पेड़ की एक शाखा ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन पर गिर गई, जिससे वह लीक हो गई। सप्लाई में बाधा आने के बाद पाइपलाइन की लीकेज का पता लगाया गया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती 14 मरीजों के सांस लेने के लिए जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई और पाइपलाइन की मरम्मत करने के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन
सिर्फ 2-3 मिनट रुकी सप्लाई
कुंडेत्कर ने बताया कि महज दो-तीन मिनट के लिए ही ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित हुई। वहीं, टेक्नीशियनों ने दो घंटे के भीतर पाइपलाइन की मरम्मत कर दी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, तड़के करीब चार बजे ऑक्सीजन आपूर्ति बहाल कर दी गई
विज्ञापन
नासिक में हुआ था दर्दनाक हादसा
गौरतलब है कि नासिक में 21 अप्रैल को एक अस्पताल में भंडारण संयंत्र से ऑक्सीजन गैस लीक होने के बाद ऑक्सीजन की आपूर्ति रोक दी गई थी। इसके बाद 22 मरीजों की मौत हो गई थी।