LadengeCoronaSe: ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार, प्रभावित राज्यों में पहुंचे 10 टैंकर, 9 रास्ते में
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा ने रविवार को बताया कि हम ऑक्सीजन एक्सप्रेस की आवश्यकता को लेकर दिल्ली, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की राज्य सरकारों के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित राज्यों में 10 ऑक्सीजन टैंकर पहुंच चुके हैं, जबकि नौ अभी रास्ते में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्र सरकार राज्यों में ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्य- महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई की गई है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा ने रविवार को बताया कि हम ऑक्सीजन एक्सप्रेस की आवश्यकता को लेकर दिल्ली, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की राज्य सरकारों के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित राज्यों में 10 ऑक्सीजन टैंकर पहुंच चुके हैं, जबकि नौ अभी रास्ते में हैं।
The Railways is picking up this challenge of movement of the life-saving Oxygen from the steel plants and the other areas from where it is getting loaded to the states which are wanting this Oxygen: Suneet Sharma, Railway Board Chairma#COVID19 pic.twitter.com/Wrsf9xOn2R
— ANI (@ANI) April 25, 2021विज्ञापन
दिल्ली के लिए रवाना हो रहे चार टैंकर
दिल्ली के बारे में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि हमारी चर्चा चल रही है। हम जिंदल के रायगढ़ प्लांट से चार टैंकर रवाना करने ही वाले हैं। वहां टैंकर लोड हो रहे हैं। रेलवे वहां वैगन भेज चुका है और वो तैयार हैं। जैसे ही टैंकर भर दिए जाएंगे वैगन रवाना हो जाएगी।
एक ऑक्सीजन विशेष ट्रेन में चार टैंकर
शर्मा ने बताया कि एक ऑक्सीजन विशेष ट्रेन में चार टैंकर होते हैं। इनमें प्रत्येक टैंकर में 70 टन तरल गैस होती है। ये आज जिंदल स्टील के रायगढ़ प्लांट से आज रात दिल्ली कैंट के लिए रवाना होंगे।