{"_id":"60b3f744d17a1f69315f7a69","slug":"oxygen-express-delivers-2114-21-mt-medical-oxygen-to-kerala-and-tamilnadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन एक्सप्रेस: केरल- तमिलनाडु को 2114.21 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑक्सीजन एक्सप्रेस: केरल- तमिलनाडु को 2114.21 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाई
Mon, 31 May 2021 02:06 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 31 May 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
ऑक्सीजन एक्सप्रेस....
- फोटो : अमर उजाला
महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन आपूर्ति में आने वाली कठिनाइयों के मद्देनजर दक्षिण रेलवे ने 32 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों के जरिये केरल और तमिलनाडु को 2114.21 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) पहुंचाई गई, ताकि इन राज्यों को कोविड-19 से निपटने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
रेलवे ने शनिवार को आधिकारिक बयान जारी कर कहा, ‘तीन ऑक्सीजन ट्रेनों ने केरल को 380.2 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचाई है। तीनों रेक कोच्चि के वल्लारपदम कंटेनर टर्मिनल पर उतारे गए।’ रेलवे के द्वारा यह भी कहा गया कि तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस वल्लारपदम कंटेनर टर्मिनल के लिए ओडिशा के राउरकेला में लोड की गई जो 27 मई को गंतव्य पर पहुंची।
विज्ञापन
इस बीच, 29 भरी हुई ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों ने अब तक तमिलनाडु को 1734.01 मीट्रिक टन एलएमओ वितरित किया है। राउरकेला से अंतिम दो ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें 29 मई को 116.85 मीट्रिक टन जीवन रक्षक गैस के साथ राज्य पहुंचीं।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे ने देश भर के विभिन्न राज्यों में 1237 से अधिक टैंकरों में 20,770 मीट्रिक टन से अधिक एलएमओ वितरित किया है। अब तक 305 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने अपनी यात्रा पूरी कर विभिन्न राज्यों को राहत दी है। बयान में कहा गया है कि उच्च प्राथमिकता वाले ग्रीन कॉरिडोर पर चलते हुए रेलवे ऑक्सीजन एक्सप्रेस फ्रेट ट्रेनों के संचालन में नए मानक और अभूतपूर्व बेंचमार्क बना रहा है।
ऑक्सीजन एक्सप्रेस से राज्यों को एलएमओ की आपूर्ति
महाराष्ट्र : 614 मीट्रिक टन
उत्तर प्रदेश : 3731 मीट्रिक टन
मध्य प्रदेश : 656 मीट्रिक टन
दिल्ली : 5327 मीट्रिक टन
हरियाणा : 1967 मीट्रिक टन
राजस्थान : 98 मीट्रिक टन
कर्नाटक : 1994 मीट्रिक टन
उत्तराखंड : 320 मीट्रिक टन
तमिलनाडु : 1734.01 मीट्रिक टन
आंध्र प्रदेश : 1668 मीट्रिक टन
पंजाब : 225 मीट्रिक टन
केरल : 380.2 मीट्रिक टन
तेलंगाना : 1770 मीट्रिक टन
झारखंड : 38 मीट्रिक टन
असम : 240 मीट्रिक टन