फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Owaisi hit out at CDS Rawat over programs aimed at counter radicalisation of youth in Kashmir

कश्मीर के युवाओं को कट्टरपंथ से मुक्ति दिलाने वाले सीडीएस रावत के बयान पर भड़के ओवैसी

Fri, 17 Jan 2020 09:33 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 17 Jan 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
Owaisi hit out at CDS Rawat over programs aimed at counter radicalisation of youth in Kashmir
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत पर निशाना साधा है। सीडीएस रावत ने कहा था कि 10 साल के लड़के और लड़कियों को कट्टरपंथी बनाया जा रहा है। उन्हें इस कट्टरपंथ से मुक्ति दिलाने वाले शिविरों में ले जाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


हैदराबाद के सांसद ने कई ट्वीट करते हुए कहा, 'भीड़ हिंसा करने वाले और उनके आकाओं को कट्टरपंथ से कौन मुक्ति दिलाएगा? असम के बंगाली मुसलमानों के लिए नागरिकता का विरोध करने वालों के बारे में क्या? शायद 'बदला' योगी और 'पाकिस्तान जाओ' कहने वाले मेरठ के एसपी को कट्टरपंथ से मुक्ति दिलाई जाएगी? शायद उन लोगों को कट्टरपंथ से दूर किया जाएगा जो एनपीआर-एनआरसी के जरिए हमारे ऊपर मुसीबतें थोप रहे हैं?'  
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे ट्वीट में हैदराबाद के सांसद ने कहा, 'यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह का बेतुका बयान दिया है। नीतियों का निर्धारण नागरिक प्रशासन करता है न की कोई जनरल। नीतियों/ राजनीति पर बोलकर वह नागरिक वर्चस्व को कम कर रहे हैं।' 2020 रायसीना डायलॉग के दौरान जनरल रावत ने कश्मीर के युवाओं का जिक्र किया था जिसे लेकर एआईएमआईएम के अध्यक्ष ने उनपर हमला बोला है।

जनरल रावत ने कहा था, 'हमें कट्टरपंथ से मुक्ति दिलाने वाले कार्यक्रम शुरू करने चाहिए जिनसे पहचान हो सके की कौन-कौन लोग कट्टरपंथी हैं और किस हद तक हैं। फिर उन्हें देखें जो पूरी तरह कट्टरपंथी है और उनका भविष्य क्या है। हम आज कश्मीर मे जो देख रहे हैं, 10 साल के लड़के और लड़कियों को कट्टरपंथी बनाया जा रहा है लेकिन उन्हें इससे दूर किए जाने की आवश्यकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed