{"_id":"57bcc1d44f1c1b8f29d4f215","slug":"ovt-to-provide-employment-opportunities-to-1-4-lakhs-in-jk","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में 1 लाख 40 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर में 1 लाख 40 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Aug 2016 03:06 AM IST
विज्ञापन
हिमायत, उड़ान और कौशल विकास प्रशिक्षण योजना के तहत उपलब्ध कराया जाएगा रोजगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में लोगों तक पहुंचने की कोशिश में केंद्र सरकार विभिन्न माध्यमों द्वारा 1.40 लाख रोजगार देने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। इनमें कौशल भारत प्रशिक्षण के साथ-साथ पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों में भी नौकरी निकाली गई है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, लगभग एक लाख अंडर ग्रेजुएट युवाओं को केंद्र सरकार द्वारा पोषित हिमायत योजना के अंतर्गत अगले पांच सालों में विभिन्न रोजगार परक प्रशिक्षण दिए जाएंगे। युवाओं को किसी विशेष क्षेत्र में तीन महीने से कम अवधि के कोर्स द्वारा बाजार की जरूरत के लिए तैयार किया जाएगा। सूत्रों का दावा है कि हिमायत योजना के शुरू होने से अब तक 60,000 युवाओं प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके अलावा दूसरी योजना 2013 में शुरू की गई उड़ान है जिसके अंतर्गत 21,000 ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत प्रशिक्षित करने का दावा किया गया है।
केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के लिए बनाई गई पांच नई भारतीय रिजर्व बटालियन में 5,000 युवाओं की भर्ती करेगी। इसके अलाबा 1,300 युवाओं को विभिन्न अर्द्धसैनिक बलों द्वारा अगले छह महीने में भर्ती किया जाएगा और जम्मू-कश्मीर पुलिस में 10,000 विशेष पुलिस अधिकारियों की भी भर्ती की जाएगी।