फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Overtaking the Britain India can become the fifth largest economy this year

ब्रिटेन को पछाड़ भारत इस साल बन सकता है पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था 

Tue, 04 Jun 2019 06:49 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 04 Jun 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
Overtaking the Britain India can become the fifth largest economy this year
भारतीय अर्थव्यवस्था
भारत इस साल ब्रिटेन को पीछे छोड़ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। आईएचएस मार्केट की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार भारत के जीडीपी का आकार इस साल 2.10 लाख अरब रुपये हो जाएगा जो ब्रिटेन से ज्यादा होगा। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत 2025 तक जापान को पीछे छोड़कर एशिया प्रशांत क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
विज्ञापन


यह रिपोर्ट लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की जीत पर जारी की गई है। इसमें मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान आर्थिक परिदृश्य सकारात्मक रहने की उम्मीद जताई गई है। साथ ही 2019-23 के दौरान जीडीपी की औसत वृद्धि दर 7 फीसदी के आसपास रहने की बात कही गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि एशियाई क्षेत्रीय व्यापार और निवेश में तो भारत का प्रमुख योगदान होगा ही, इसका वैश्विक जीडीपी में भी योगदान बढ़ेगा। इससे दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत की रैंकिंग लगातार सुधरती जाएगी।
विज्ञापन


हर साल 75 लाख बढ़ेगी वर्कफोर्स :

रिपोर्ट के अनुसार भारत के जीडीपी में अभी उत्पादन क्षेत्र का योगदान 18 फीसदी है। इसे बढ़ाकर 25 फीसदी करने का लक्ष्य है। इससे अगले दो दशक के दौरान हर साल वर्कफोर्स में करीब 75 लाख का इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed