फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Overreach of law Rajeev Chandrashekhar reacts to BJP leader SG Suryahs arrest

Politics: 'सूर्या की गिरफ्तारी कानून और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन', केंद्रीय मंत्री ने स्टालिन पर साधा निशाना

Sat, 17 Jun 2023 10:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Jun 2023 10:25 PM IST
सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए चंद्रशेखर ने कहा, राहुल गांधी दुनियाभर में यात्रा करते हैं और दावा करते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। अब उनके सहयोगी स्टालिन ऐसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Overreach of law Rajeev Chandrashekhar reacts to BJP leader SG Suryahs arrest
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को भाजपा तमिलनाडु के राज्य सचिव एसजी सूर्या की गिरफ्तारी को 'कानून का उल्लंघन' करार दिया और इसे उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया। 

विज्ञापन

उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, यह मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। यह गलत है, यह कानून का उल्लंघन है कि किसी को सिर्फ एक ट्वीट के लिए जेल में डाल दिया गया है... पार्टी (भाजपा) सूर्या का पुरजोर समर्थन करेगी। उन्होंने कहा, हम उनकी आजादी के लिए लड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर निशाना साधते हुए चंद्रशेखर ने कहा, राहुल गांधी दुनियाभर में यात्रा करते हैं और दावा करते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। अब उनके सहयोगी स्टालिन ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यह राहुल गांधी की कांग्रेस है जिसने अपने 10 साल के शासन के दौरान लोगों को जेल में डालने का बीड़ा उठाया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह एक सफाई कर्मचारी का समर्थन करने के लिए ट्वीट कर रहे थे। उन्हें तमिलनाडु में एमके स्टालिन के शासन द्वारा पकड़ा गया और जेल में डाल दिया गया। यह गलत है। यह नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। सूर्या को भारी सुरक्षा के बीच पुलिस ने शनिवार को मदुरै की अदालत में पेश किया है। उन्हें मदुरै के सांसद सू वेंकटेशन पर उनके हालिया ट्वीट के लिए शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के पार्षद विश्वनाथन पर निशाना साधते हुए भाजपा के राज्य सचिव सूर्या ने इससे पहले एक घटना का जिक्र किया था जिसमें मदुरै के एक सफाई कर्मचारी की नौकरी के दौरान मौत हो गई थी। उन्होंने दावा किया कि उन्हें मल के पानी में काम करने के लिए मजबूर किया गया था और इसलिए उनके शरीर में एलर्जी की प्रतिक्रिया हुई।

अपने पत्र के साथ ट्वीट में सूर्या ने विश्वनाथन पर मृतक सफाई कर्मचारी को हाथ से मैला ढोने के लिए मजबूर करने के लिए उनके दोहरे मानदंडों के लिए हमला किया, जबकि उन्हें पता था कि यह कानून द्वारा निषिद्ध है। इसी ट्वीट में सूर्या ने मदुरै के सांसद वेंकटेशन पर उनकी चुप्पी के लिए हमला बोला था। तमिल में उनके ट्वीट का मोटे तौर पर अनुवाद करते हुए लिखा गया है, आपकी फर्जी राजनीति से बदबू आ रही है, एक इंसान के रूप में जीने का तरीका खोजिए, दोस्त!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed