फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over 600 gifts, mementos received by PM Modi to go up for auction from Sept 17: Culture Minister

PM Modi: 'नीलाम किए जाएंगे प्रधानमंत्री को मिले 600 से अधिक तोहफे', संस्कृति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने की घोषणा

Mon, 16 Sep 2024 10:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 16 Sep 2024 10:42 PM IST
सार

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले 600 से अधिक उपहार और स्मृतिचिह्न नीलामी के लिए उपलब्ध किए जाएंगे। संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
Over 600 gifts, mementos received by PM Modi to go up for auction from Sept 17: Culture Minister
पीएम मोदी को मिले उपहार होंगे नीलाम - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पैरालंपिक पदक विजेताओं के जूते और अन्य वस्तुओं से लेकर राम मंदिर की प्रतिकृति और चांदी की एक वीणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले उन तोहफों और स्मृति चिह्नों में शामिल है, जिनकी जल्द नीलामी की जाएगी। संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को बताया कि नीलामी के लिए रखी जानी वाली इन वस्तुओं का कुल आधार मूल्य लगभग डेढ़ करोड़ रुपये होगा।
विज्ञापन


शेखावत ने यहां नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में, प्रधानमंत्री को मिले स्मृति चिह्न का प्रदर्शन करने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बाद में उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इन उपहारों की नीलामी के लिए आधार मूल्य एक सरकारी समिति तय करती है और कीमतें न्यूनतम 600 रुपये से लेकर अधिकतम 8.26 लाख रुपये तक होती हैं।
विज्ञापन


संस्कृति मंत्री ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री ने उन्हें मिलने वाले सभी तोहफों और स्मृति चिह्न की नीलामी की नई संस्कृति शुरू की है। मुख्यमंत्री के तौर पर भी वह ऐसा करते थे।”
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री को जो उपहार मिलते हैं, उन्हें नीलामी के माध्यम से लोगों को वापस दे दिया जाता है और नीलामी से अर्जित धन का इस्तेमाल एक नेक कार्य ‘गंगा की सफाई’ के लिए किया जाता है।” शेखावत ने रेखांकित किया कि छठी बार ऐसी नीलामी की जा रही है और इसके माध्यम से जुटाई गई धनराशि राष्ट्रीय गंगा कोष में दान की जाएगी।

इस बार प्रधानमंत्री मोदी को पिछले एक साल में तोहफे में मिली करीब 600 वस्तुएं नीलाम की जाएंगी। जिन वस्तुओं का आधार मूल्य सबसे ज्यादा रखा गया है, उनमें पैरालिंपिक कांस्य पदक विजेता नित्या श्री सिवन और सुकांत कदम के बैडमिंटन रैकेट के अलावा रजत पदक विजेता योगेश खातुनिया का ‘डिस्कस’ शामिल है। इनका आधार मूल्य 5.50 लाख रुपये के आसपास तय किया गया है।



पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता अजीत सिंह और सिमरन शर्मा तथा रजत पदक विजेता निशाद कुमार द्वारा भेंट किए गए जूतों के अलावा रजत पदक विजेता शरद कुमार की हस्ताक्षरित टोपी का आधार मूल्य 2.86 लाख रुपये के आसपास रखा गया है।


राम मंदिर की एक प्रतिकृति जिसकी कीमत 5.50 लाख रुपये है, मोर की एक मूर्ति जिसकी कीमत 3.30 लाख रुपये है, राम दरबार की एक मूर्ति जिसकी कीमत 2.76 लाख रुपये है और चांदी की वीणा जिसकी कीमत 1.65 लाख रुपये है, उच्च आधार मूल्य वाली अन्य वस्तुओं में शामिल हैं।

सबसे कम आधार मूल्य वाले उपहार में सूती अंगवस्त्रम, टोपी और शॉल शामिल हैं, जिनकी कीमत 600 रुपये रखी गई है। नीलामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगी और दो अक्टूबर को समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed