फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over 51000 Indians born in 170 countries in 2020 and 10817 died abroad says Registrar General news in Hindi

आंकड़े: 2020 में 170 से अधिक देशों में 51000 से अधिक भारतीयों का हुआ था जन्म, 19817 की विदेशों में हुई मौत

Thu, 05 May 2022 07:26 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 05 May 2022 07:26 PM IST
सार

आरजीआई की रिपोर्ट के अनुसार साल 2020 में 170 देशों में 51,089 भारतीय बच्चों का जन्म विदेशों में हुआ। ऐसे बच्चों की सबसे अधिक संख्या यूएई में रही, जहां 16,469 भारतीय बच्चों ने जन्म लिया।

विज्ञापन
Over 51000 Indians born in 170 countries in 2020 and 10817 died abroad says Registrar General news in Hindi
Indians born and died abroad in 2020 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारत के रजिस्ट्रार जनरल (आरजीआई) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार साल 2020 में 170 से अधिक देशों में 51,000 से अधिक भारतीय बच्चों का जन्म हुआ था। वहीं, लगभग 10,817 भारतीयों की विदेशों में मौत हो गई।

विज्ञापन


आरजीआई की रिपोर्ट '2020 के लिए नागरिक पंजीकरण प्रणाली पर आधारित भारत के महत्वपूर्ण आंकड़े' के अनुसार 2020 में विदेशों में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रही।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि 2020 में विदेशी भूमि पर भारतीय नागरिकों के जन्म और मृत्यु का पंजीकरण विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों और पोस्ट्स में नागरिकता अधिनियम 1955 के तहत किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार साल 2020 में 170 देशों में 51,089 भारतीय बच्चों का जन्म विदेशों में हुआ। ऐसे बच्चों की सबसे अधिक संख्या यूएई में रही, जहां 16,469 भारतीय बच्चों ने जन्म लिया। वहीं, सऊदी अरब में जन्म लेने वाले भारतीय बच्चों की संख्या 6074 रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में मृत नागरिकों में 45 फीसदी को नहीं मिली चिकित्सा
साल 2020 में देश में जान गंवाने वाले 82 लाख नागरिकों में 45 प्रतिशत को कोई भी चिकित्सा देखभाल नहीं मिली। वहीं 1.3 प्रतिशत नागरिक ही अपने आखिरी समय में एलोपैथिक डॉक्टरों की निगरानी में थे। यह आंकड़े देश के रजिस्ट्रार जनरल ने जारी किए। इनमें कोविड-19 से मृत नागरिकों की संख्या अलग से नहीं दी गई। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 2020 में 1.48 लाख और 2021 में 3.32 लाख नागरिक कोविड-19 से मारे गए थे।

दूसरी ओर नागरिक पंजीकरण प्रणाली से दर्ज आंकड़ों के अनुसार 2019 में 34.5 प्रतिशत लोग बिना चिकित्सा देखभाल के मारे गए थे। अगले ही वर्ष यह संख्या तेजी से बढ़ने की वजह कोविड-19 महामारी को माना जा रहा है। 2020 में ही 16.4 प्रतिशत मरने वालों को गैर-संस्थागत चिकित्सा देखभाल मिल रही थी। यह रिपोर्ट 34 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के आंकड़ों पर बनी। महाराष्ट्र व सिक्किम ने आंशिक डाटा ही दिया, इसलिए उन्हें रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया।

अमेरिका में 37, पाकिस्तान में चार भारतीय बच्चों का जन्म
इसके अलावा अन्य देशों में जन्म लेने वाले भारतीय बच्चों की संख्या कुवैत में 4202, कतर में 3936, इटली में 2352, ऑस्ट्रेलिया में 2316, ओमान में 2177, बहरीन में 1567, जर्मनी में 1400 और सिंगापुर में 1358 रही थी। वहीं, स्पेन में 768, दक्षिण अफ्रीका में 620, ब्रिटेन में 578, स्वीडन में 388, जांबिया में 156, अमेरिका में 37 और पाकिस्तान में चार बच्चों का जन्म हुआ था।


सऊदी अरब में हुई सबसे ज्यादा भारतीय नागरिकों की मौत
वहीं, रिपोर्ट के अनुसार साल 2020 में विदेशों में जान गंवाने वाले कुल 10,817 भारतीयों में से 3754 की मौत सऊदी अरब में हुई थी। इसके अलावा यूएई में 2454, कुवैत में 1279, ओमान में 630, कतर में 386, बहरीन में 312, अमेरिका में 254, इटली में 216, सिंगापुर में 166, ब्रिटेन में 19 और पाकिस्तान में छह भारतीयों की मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed