फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over 500 farmers attended the UP Chaupal saying the government has taken steps to make us self-reliant.

UP: चौपाल में शामिल हुए 500 से अधिक किसान, कहा- सरकार की योजनाओं पर हुई चर्चा

Thu, 11 Dec 2025 06:52 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 11 Dec 2025 06:52 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के यहियापुर गांव में बुधवार को कृषि चौपाल आयोजित की गई। इस चौपाल में 500 से अधिक किसान शामिल हुए। 

विज्ञापन
Over 500 farmers attended the UP Chaupal saying the government has taken steps to make us self-reliant.
किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में विकसित कृषि संकल्प अभियान जारी है। इस अभियान में  मुख्यमंत्री, केंद्र-राज्य सरकार के मंत्रियों समेत जनप्रतिनिधि  किसानों से संवाद कर रहे हैं। बुधवार को यहियापुर गांव में कृषि चौपाल लगी। इस चौपाल में  500 से अधिक किसानों ने अपने विचार रखे। किसानों ने साढ़े आठ वर्ष में सरकार के सकारात्मक कदम के कारण किसानों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव का जिक्र किया। पिछले 15 दिन  इस अभियान में प्रदेश के 14,170 गांवों में हुए कार्यक्रमों में 23 लाख से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया है।
विज्ञापन


बुधवार को यहियापुर के किसान बिराम सिंह ने कहा कि मेरे सहित कई किसान इस अभियान में शामिल हुए। यहां हमने स्वायल कॉर्ड, भूमि सुधार, सिंचन क्षमता आदि से लेकर खेतीबाड़ी में सुधार को लेकर नई-नई जानकारी ली। इसके बाद विशेषज्ञों/अधिकारियों से संपर्क कर अपनी खेती में और सुधार किया। किसान अमरीश वालिया ने कहा कि सरकार कृषि विभाग के माध्यम से तिलहन-दहलन के क्षेत्र में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क मिनीकिट भी वितरित कर रही है। गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, तोरिया, राई-सरसो, अलसी फसलों के लिए अनुदान पर बीज भी उपलब्ध कराए जाते हैं। इससे एक तरफ हमें आसानी से बीज भी मिलते हैं तो दूसरी तरफ खेती में इसका प्रयोग कर उत्पादकता बढ़ाने और विषमुक्त खेती की तरफ भी किसान कदम बढ़ाते हैं। 
विज्ञापन


गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंतल की बढ़ोतरी से होगा फायदा
किसान कंवर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले 30 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि की। पेराई सत्र 2025-26 में गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य 370 से बढ़ाकर 400 रुपये और सामान्य प्रजाति का 360 रुपये से 390 रुपये प्रति क्विंटल किया। यह वृद्धि किसानों को मिला सम्मान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed