फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over 40 kg gold seized from tarikere constituency in Karnataka

Karnataka: कर्नाटक चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, तिरकेरे विधानसभा क्षेत्र से जब्त किया 40 किलो सोना

Fri, 21 Apr 2023 02:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 21 Apr 2023 02:12 AM IST
सार

प्रवर्तन एजेंसियों ने 29 मार्च को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बाद से कर्नाटक में लगभग 240 करोड़ रुपये की जब्ती की है।

विज्ञापन
Over 40 kg gold seized from tarikere constituency in Karnataka
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

कर्नाटक चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने चिक्कमगलुरु जिले के तरिकेरे विधानसभा क्षेत्र से 23.51 करोड़ का 40 किलो से अधिक सोना और 20 किलोग्राम से अधिक चांदी जब्त की है। चुनाव आयोग की फ्लाइंग टीम ने क्षेत्र में 40.59 किलो सोना और 20.7 किलोग्राम चांदी जब्त की है।

विज्ञापन


प्रवर्तन एजेंसियों ने 29 मार्च को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बाद से कर्नाटक में लगभग 240 करोड़ रुपये की जब्ती की है। इसमें 80 करोड़ रुपए नगद, 48 करोड़ रुपए की शराब, 78 करोड़ रुपए का सोना और चांदी, 19 करोड़ के उपहार और 16 करोड़ के नशीले पदार्थ शामिल हैं। 
विज्ञापन


बरामदगी के संबंध में 1,714 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। यह नोट किया गया कि विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले (9 मार्च से 27 मार्च की अवधि) लगभग 58 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई थी। मतदान 10 मई को होगा और मतगणना 13 मई को होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed