{"_id":"5d8edb278ebc3e014d6813a0","slug":"over-300-personnel-transferred-in-cbi-large-scale-reshuffle-under-internal-policy-changes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई में बड़े स्तर पर फेरबदल, लंबे समय से जमे 300 से ज्यादा कर्मियों का तबादला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई में बड़े स्तर पर फेरबदल, लंबे समय से जमे 300 से ज्यादा कर्मियों का तबादला
Sat, 28 Sep 2019 09:31 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 28 Sep 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में बड़े स्तर पर तबादले की खबर है। करीब 300 से ज्यादा कर्मी इधर से उधर किए गए हैं। बताया जा रहा है कि सीबीआई में लंबे समय से जमे कर्मियों का तबादला किया गया है। यह सीबीआई की आंतरिक पॉलिसी में किए गए बदलाव के तहत किया गया है।
विज्ञापन
सीबीआई के वरिष्ठ सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि एजेंसी की 'ट्रांसफर पॉलिसी' में बदलाव किया जा रहा है। इसके तहत कोई भी अधिकारी या कर्मी एक ही शहर में या एक ही शाखा में लंबे समय तक नहीं रह सकता है।
विज्ञापन
सीबीआई के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार, एक ही शहर या शाखा में रहने पर पावर और संसाधन का दुरुपयोग होने लगता है या दुरुपयोग करने की कोशिश की जाती है। उनका मानना है कि इसे जांच एजेंसी की साख भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
मालूम हो कि सीबीआई में आंतरिक रिपोर्ट के आधार पर पता चला था कि कई अधिकारी और कर्मचारी 20-20 सालों से एक ही शहर या एक ही शाखा (ब्रांच) में कार्यरत हैं।