{"_id":"6924827d07ffa13cac0d2a69","slug":"over-10-lakh-sir-forms-found-to-be-uncollectable-so-far-in-west-bengal-ceo-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal SIR: बंगाल में जमा नहीं हुए 10 लाख गणना फार्म, मतदाता सूची से हट सकते हैं नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal SIR: बंगाल में जमा नहीं हुए 10 लाख गणना फार्म, मतदाता सूची से हट सकते हैं नाम
Mon, 24 Nov 2025 09:40 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 24 Nov 2025 09:40 PM IST
सार
West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के तहत अब तक 10 लाख से अधिक फॉर्म जमा नहीं हुए हैं, ज्यादातर अनुपस्थित, डुप्लिकेट, मृत या स्थानांतरित मतदाता हैं। अब तक 4.55 करोड़ फॉर्म संग्रहित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
एसआईआर की प्रक्रिया (सांकेतिक)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के एसआईआर के तहत अब तक 10 लाख से अधिक गणना फार्म जमा नहीं हुए हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि ऐसे ज्यादातर मतदाता अनुपस्थित, डुप्लिकेट, मृत या स्थायी रूप से स्थानांतरित पाए गए हैं। इस हिसाब से बंगाल में अब तक 10 लाख नाम हटने के संकेत मिले हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक 4.55 करोड़ फॉर्म का संग्रह और डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है। अग्रवाल के अनुसार, राज्य में कुल 7.64 करोड़ फॉर्म बांटे गए, और मौजूदा स्थिति में अनुपलब्ध या जमा न होने वाले गणना फॉर्म कुल वितरण का 1.35 प्रतिशत हैं।
ये भी पढ़ें: SIR Row: 'घुसपैठियों के जरिए भारत में सत्ता हथियाने की साजिश...', एसआईआर पर विपक्ष की आपत्तियों पर बोली भाजपा
विज्ञापन
सीईओ ने बीएलओ की मेहनत की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, बीएलओ ही एसआईआर प्रक्रिया के असली हीरो हैं। 4 नवंबर से शुरू इस अभियान में 20 दिनों के भीतर वे 7 करोड़ से अधिक मतदाताओं तक पहुंचे, यह आसान काम नहीं है।
बीएलओ की ओर से इंटरनेट की समस्या की शिकायत पर अधिकारियों ने बताया कि डीएम, ईआरओ और बीडीओ कार्यालयों में हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। जहां जरूरत है, वहां अलग वाई-फाई हब स्थापित किए गए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन