फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Our defence is invincible, says Pak army chief

पाक सेना प्रमुख ने कश्मीर को बताया गले की नस, कहा- सपोर्ट करते रहेंगे

Thu, 08 Sep 2016 12:23 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Thu, 08 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
 Our defence is invincible, says Pak army chief
pak army - फोटो : pti
आतंकवाद और कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेनकाब हो रहा पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने कश्मीर को पाकिस्तान के लिए शह रग (गले की नस) करार दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, घाटी के लोगों का ‘कूटनीतिक और नैतिक’ मोर्चों पर समर्थन करता रहेगा। जनरल शरीफ ने पाकिस्तान के रक्षा दिवस पर रावलपिंडी स्थित जनरल हेडक्वार्टर्स में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, हम कश्मीर के लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए किए गए बलिदानों को सलाम करते हैं।
विज्ञापन


कश्मीर मसले का हल इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव लागू करने में निहित है। उन्होंने कहा कि कश्मीर पाकिस्तान की ‘गले की नस’ है।

देखें, वीडियोः क्या बोले पाक सेना प्रमुख

 Our defence is invincible, says Pak army chief
Pakistan - फोटो : getty
पाकिस्तान की चुनौतियों का जिक्र करते हुए शरीफ ने कहा, 'हमारे दुश्मन किस तरह से हमारे खिलाफ साजिश कर रहे हैं, हम सब जानते हैं। मिलिट्री स्तर की चुनौतियां हों या डिप्लोमेटिक स्तर की। सीमा पर या देश के भीतर, हम अपने दोस्त और दुश्मनों को अच्छे से पहचानते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed