{"_id":"620057a5d4515f5f7128f332","slug":"other-parties-will-fight-with-bjp-in-the-state-and-congress-alliance-with-five-other-parties-in-manipur-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर चुनाव: राज्य में भाजपा से ही टकराएंगे दूसरे दल, कांग्रेस का पांच अन्य दलों से गठबंधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर चुनाव: राज्य में भाजपा से ही टकराएंगे दूसरे दल, कांग्रेस का पांच अन्य दलों से गठबंधन
Mon, 07 Feb 2022 04:50 AM IST
Jeet Kumar
सत्यनारायण मिश्र, इंफाल
सत्यनारायण मिश्र, इंफाल
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 07 Feb 2022 04:50 AM IST
सार
पहले चरण के मतदान के लिए अभी 23 दिन बाकी हैं। बहुत कुछ राज्य में जारी तेज ठंड और मतदान के प्रतिशत पर भी निर्भर करेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रैलियों और जनसभाओं पर बंदिशों के बीच मणिपुर में भी चुनावी वातायन खुल चुका है। प्रमुख लड़ाका पार्टियां भाजपा और कांग्रेस अपने पूरे दमखम के साथ मतदाताओं तक पैठ बनाने में जुटी हैं। एनपीपी, एनपीएफ जैसी खास क्षेत्रीय पार्टियों के अलावा वामपंथी खेमा भी पीछे नहीं। यहां की राजनीतिक सोच के अन्य भागों की तुलना में काफी उलझा है।
विज्ञापन
पिछले चुनाव की ही बात करें तो बहुमत से महज 3 विधायक कम होने वाली कांग्रेस तत्काल निर्णय नहीं ले पाने के कारण ताकती (सीपीआई), सीपीआई (मार्क्सवादी), रह गई थी, जबकि 10 सीटें पीछे रहते हुए भी भाजपा सरकार बना ले गई। अभी तक के आसार ऐसे ही हैं कि कांग्रेस लाख जतन करे, भाजपा फिर डंका बजा लेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य के मूल निवासियों को नब्ज पकड़ रखी है। विकास, शांति, शिक्षा-स्वास्थ्य और बेहतर आवागमन संसाधनों की बात करते हुए बार-बार असा हटाने को मुख्य चुनावी टूल बनाने से नहीं चूकते. उनकी बातें मतदाताओं को कितना लुभाती हैं, परिणाम इसी पर निर्भर है। पहले चरण के मतदान के लिए अभी 23 दिन बाकी हैं। बहुत कुछ राज्य में जारी तेज ठंड और मतदान के प्रतिशत पर भी निर्भर करेगा।
विज्ञापन
रोचक ढंग से पंजाब जैसे पाकिस्तान को सीमा से लगे राज्य के विपरीत म्यांमार से सटे मणिपुर के विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा और कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कोई खींचतान धरातल पर दिखाई नहीं दे रही मणिपुर के कार्यकारी अध्यक्ष के मेघचंद्र के मुताबिक पार्टी के पास कई अनुभवो देता है। इबोबी सिंह प्रमुख व्यक्ति है। हर कोई उनको जानता है, वे अभी भी शक्तिशाली हैं।
भाकपा सचिव एल. सोतिनकुमार के मुताबिक जहां वाम दलों के कोई प्रत्याशी नहीं है, यहां कांग्रेस को पूरा समर्थन दिया जाएगा। गठबंधन का न्यूनतम साझा कार्यक्रम सामने आना है। मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री रामसिंह पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके शासन में लोकतंत्र खतरे में है।
कांग्रेस का पांच अन्य दलों से गठबंधन
राज्य में कांग्रेस ने पांच अन्य राजनीतिक पार्टियों भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), जनता दल (सेक्युलर) और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (एआईएफबी) से गठबंधन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष एन लोकेन सिंह ने कहा कि मणिपुर में भाजपा के शासन को हटाने के लिए यह गठबंधन किया गया है। भाजपा शासन में देश के अन्य भागों के साथ राज्य में भी स्थिति खराब है।