फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Orrisa: fire in medical college ICU

ओडिशा: मेडिकल कालेज की आईसीयू में आग से 23 की मौत, पीएम ने जताया दुख

Tue, 18 Oct 2016 06:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Oct 2016 06:35 AM IST
विज्ञापन
Orrisa: fire in medical college ICU
- फोटो : ANI

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित एसयूएम हॉस्पिटल में सोमवार शाम आग लगने से 23 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में दर्जनों मरीज झुलस गए हैं। मरने वालों में ज्यादातर मरीज आईसीयू में भर्ती थे।वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी घटना की जानकारी ली। उन्होंने शोक संतृप्त परिवारों के साथ दुख प्रकट करते हुए गहरी संवेदनाएं जताई। उन्होंने केंद्रीय स्वास्‍थ्य मंत्री जेपी नड्डा को हादसे में घायल हुए लोगों को बेहतर उपचार के लिए एम्स स्‍थानांतरित करने की व्यवस्‍था करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


दूसरी ओर आग लगने के वक्त इस निजी अस्पताल में 500 से ज्यादा मरीज थे। पुलिस ने संभावना जताई है कि आग शाम 7:30 बजे के करीब प्रथम तल पर स्थित डायलिसिस वार्ड से शुरू हुई और तेजी के साथ आईसीयू और अन्य हिस्सों में फैल गई। शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है। आग फैलने के साथ ही मरीजों और उनके तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने अस्पताल कर्मियों के साथ मिलकर चार मंजिला अस्पताल में तत्काल बचाव अभियान शुरू किया।राज्य सरकार ने मेडिकल एजुकेशन एवं ट्रेनिंग निदेशक को घटना की जांच करने के आदेश दिए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अतानु एस नायक ने कहा कि अगर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्‍थ्य मंत्री जेपी नड्डा को दिए मरीजों की समुचित चिकित्सा के निर्देश

Orrisa: fire in medical college ICU

अग्निशमन सेवा के महानिदेशक बी. बेहरा ने बताया कि भुवनेश्वर के तीन दमकल स्टेशनों के कर्मी आग बुझाने में जुटे। आग बुझाने के लिए सात दमकलों को लगाया गया। साथ ही गंभीर रूप से बीमार मरीजों को दूसरे अस्पताल में भेजने के लिए एक दर्जन से अधिक एंबुलेंस लगाई गईं। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई मरीजों को खिड़कियों के कांच तोड़कर बचाया गया। एक मरीज के बेटे ज्योति प्रकाश ने बताया कि उसके पिता प्रथम तल पर भर्ती थे। आग लगने के बाद उसने वहां से कूद कर जान बचाई। उसने बताया कि उसके पिता और अन्य मरीजों के साथ क्या हुआ इसकी जानकारी उसे नहीं है। 

मालूम हो कि इससे पहले कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में आग लग गई थी, जिसमें 85 मरीजों समेत 89 लोगों की मौत हो गई थी। 

दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर के अस्पताल में मरीजों की मौतों की घटना को दिमाग को सुन्न कर देने वाला बताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति जाहिर की है। मोदी ने ट्वीट में यह भी कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से बात कर झुलसे लोगों को एम्स में शिफ्ट करने के इंतजाम कराने के लिए कहा है। इसके अलावा केंद्रीय पैट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को भी पीड़ित परिवारों की पूरी मदद करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed