{"_id":"584883944f1c1b2434448f75","slug":"organic-cultivation-start-in-a-thousand-acres","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक हजार एकड़ में जैविक खेती शुरू, किसानों को मिलेगा 29 हजार अनुदान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एक हजार एकड़ में जैविक खेती शुरू, किसानों को मिलेगा 29 हजार अनुदान
ब्यूरो/ अमर उजाला, ललितपुर
Updated Thu, 08 Dec 2016 03:18 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रासायनिक खादों के अंधाधुंध उपयोग को रोकने के लिए कृषि विभाग जिले के चुनिंदा किसानों की एक हजार एकड़ जमीन लेकर जैविक खेती करवा रहा है। शासन की योजना के तहत विभाग इसे मॉडल के रूप में प्रस्तुत कर किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
यह खेती करने वाले किसानों को तीन वर्ष तक 29 हजार रुपये अनुदान मिलेगा। शासन ने यह योजना पिछले वर्ष शुरू की थी, लेकिन एनजीओ न मिलने पर इस वर्ष कृषि विभाग को योजना के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
परांपरागत कृषि विकास योजना के तहत जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जनपद में कुल पचास क्लस्टर बनाए गए हैं। एक क्लस्टर में पचास किसानों को शामिल किया गया है। उनकी एक-एक एकड़ जमीन लेकर जैविक खेती कराई जा रही है। चयनित किसानों को जैविक खेती के सारे गुर सिखाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
अनुदान देकर वर्मी कंपोस्ट बनाने में सहयोग किया गया है। इससे किसान फसल में जैविक खाद का उपयोग कर सकें। वर्ष 2014-15 सत्र से शुरू की गई इस योजना का क्रियान्वयन पहले शासन द्वारा चयनित एनजीओ को करना था। लेकिन शासन स्तर पर एनजीओ का चयन न होने के बाद कृषि विभाग योजना का संचालन कर रहा है।
तीन वर्ष की इस योजना के तहत चयनित किसान को तीन वर्ष में एक एकड़ जमीन पर जैविक खेती करने के लिए कुल 29 हजार 900 रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जैविक खेती की जानकारी देने के लिए समय-समय पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।
ग्राम जमुनिया के किसान राकेश बबेले ने बताया कि इस बार रबी की फसल उनकी दूसरी जैविक फसल होगी। इसके पहले वह एक एकड़ खेत में उर्द की फसल कर चुके हैं। जैविक तरीके से पैदा की गई उर्द की फसल उनके रासयानिक खाद वाले खेतों की तुलना में बेहतर हुई है। वर्तमान में उन्होंने इस एक एकड़ वाले खेत में जैविक तरीके से गेंहू पैदा किया जा रहा है।
किसानों का किया जाएगा रजिस्ट्रेशन
जैविक खेती करने वाले एक हजार किसानों के लिए तीन वर्ष पूरे करने के बाद उन्हें जैविक फसल की मार्केटिंग के गुर भी सिखाए जाएंगे। इसके साथ ही इन सभी किसानों का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। जिससे यह साबित होगा, कि यह किसान जैविक तरीके से खेती करते हैं। इनकी जैविक फसल को विशेष तरीके से पैकिंग करके बाजार में पहुंचाने में कृषि विभाग सहयोग करेगा।
जैविक खेती की योजना के तहत जनपद में एक हजार एकड़ जमीन का चयन किया गया है। इस योजना के तहत इस बार गेंहू की फसल को जैविक तरीके से पैदा किया जाएगा। फसल पकने के बाद इन खेतों पर दूसरे किसानों को ले जाकर जैविक खेती के फायदे बताए जाएंगे।
- हंसराज, उपकृषि निदेशक
जैविक खेती की योजना के तहत जनपद में एक हजार एकड़ जमीन का चयन किया गया है। इस योजना के तहत इस बार गेंहू की फसल को जैविक तरीके से पैदा किया जाएगा। फसल पकने के बाद इन खेतों पर दूसरे किसानों को ले जाकर जैविक खेती के फायदे बताए जाएंगे।
- हंसराज, उपकृषि निदेशक