फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition slams Mamata Banerjee government over brutal street assault in West Bengal news in hindi

WB: महिला की पिटाई का खौफनाक वीडियो वायरल, विपक्ष ने ममता बनर्जी को घेरा, कहा- आपके शासन का घिनौना चेहरा...

Mon, 01 Jul 2024 08:31 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 01 Jul 2024 08:31 AM IST
सार

विपक्षी दलों सीपीएम और भाजपा ने कहा कि यह वीडियो उत्तर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा का है। यह घटना कथित तौर पर शनिवार या रविवार को हुई थी। 
 

विज्ञापन
Opposition slams Mamata Banerjee government over brutal street assault in West Bengal news in hindi
महिला को पीटता शख्स - फोटो : एक्स/@amitmalviya

विस्तार

पश्चिम बंगाल से जुड़ा एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स सड़क पर एक महिला सहित दो लोगों की पिटाई करता दिख रहा है। जबकि हैरान करने वाली बात यह है कि जब सड़क पर महिला की पिटाई हो रही थी तो वहां मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही। दिल दहला देने वाले वीडियो को लेकर विपक्ष ने ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सरकार पर तीखा हमला किया।

विज्ञापन


विपक्ष ने घेरा
विपक्षी दलों सीपीएम और भाजपा ने कहा कि यह वीडियो उत्तर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा का है। यह घटना कथित तौर पर शनिवार या रविवार को हुई थी। 

यह है मामला
वीडियो में एक आदमी एक महिला को बार-बार लाठियों से मारता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं भीड़ चुपचाप खड़ी देखती रही। महिला दर्द से चिल्लाती है, लेकिन वह शख्स रुकता नहीं है और हमला करना जारी रखता है। फिर वह एक आदमी की ओर मुड़ता है और उसे भी मारना शुरू कर देता है। भीड़ के अधिकांश सदस्य हमले को रोकने की कोशिश करने के बजाय हमलावर की मदद करते नजर आ रहे हैं। एक समय पर पुरुष महिला को उसके बालों से पकड़ता है और उसे लात मारता है।
विज्ञापन


टीएमसी से नाता
सीपीएम और भाजपा नेताओं ने बताया कि हमला करने वाला शख्स तजेमुल है। उसका संबंध तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से है और वह स्थानीय विवादों के लिए तुरंत न्याय देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो में पुरुष और महिला के साथ मारपीट क्यों की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। जबकि तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहेगा वह राजनीतिक रूप से कितना भी पार्टी से जुड़ा हो। 

तृणमूल कांग्रेस की सफाई
टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता ने कहा, 'भाजपा जो कह रही है वह पूरी तरह से गलत है। वे राजनीतिक रूप से दिवालिया हैं। वे जो कहना चाहते हैं वही कहेंगे। यह एक जघन्य अपराध है। तृणमूल कांग्रेस यह नहीं जानना चाहती कि यह आदमी कौन है या उसकी राजनीतिक संबद्धताएं क्या हैं। यह आदमी जो भी है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जैसे ही वह पकड़ा जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।'

भाजपा का तीखा वार
मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने कहा है कि यह पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शासन का घिनौना चेहरा है। भाजपा के आईटी सेल और बंगाल के लिए पार्टी के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वीडियो में जो आदमी एक महिला को बेरहमी से पीट रहा है, उसका नाम तजेमुल है। वह अपनी ‘इंसाफ’ सभा के माध्यम से तुरंत न्याय देने के लिए प्रसिद्ध है और चोपड़ा विधायक हमीदुर रहमान का करीबी सहयोगी है। 




उन्होंने इस मुद्दे को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने भी रखा। उन्होंने कहा कि भारत को टीएमसी शासित पश्चिम बंगाल में शरिया अदालतों की वास्तविकता के प्रति जागना चाहिए। हर गांव में एक संदेशखाली है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिलाओं के लिए अभिशाप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed