फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition seek extension in tenure of Joint parliamentary committee on Waqf Bill complains of Panel Chairman

Waqf Bill: विपक्ष ने वक्फ विधेयक के लिए जेपीसी का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की, समिति के अध्यक्ष की शिकायत की

Mon, 25 Nov 2024 02:51 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 25 Nov 2024 02:51 PM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष को सौंपे ज्ञापन में विपक्ष ने समिति का कार्यकाल बढ़ाने की अपील की, ताकि इस विधेयक पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जा सके।

विज्ञापन
Opposition seek extension in tenure of Joint parliamentary committee on Waqf Bill complains of Panel Chairman
वक्फ विधेयक पर लोकसभा स्पीकर से मिले जेपीसी में शामिल विपक्ष के सदस्य। - फोटो : PTI

विस्तार

वक्फ संशोधन विधेयक पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) में शामिल विपक्षी सदस्यों ने सोमवार को लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने जेपीसी का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की। इतना ही नहीं इन सदस्यों ने समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल को लेकर स्पीकर से शिकायत की और उन पर इस अहम मुद्दे पर कार्यवाही को जल्दबाजी में बढ़ाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष को सौंपे ज्ञापन में विपक्ष ने समिति का कार्यकाल बढ़ाने की अपील की, ताकि इस विधेयक पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जा सके। डीएमके सांसद ए. राजा ने स्पीकर से मुलाकात के बाद कहा कि हमने उन्हें साफ बताया कि समिति के अध्यक्ष सही प्रक्रिया का पालन नहीं कर रहे और वह जल्दबाजी में कार्यवाही को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


समिति के जिन सदस्यों ने स्पीकर से मुलाकात की, उनमें डीएमके नेता ए. राजा और एम अब्दुल्ला के अलावा कांग्रेस के सैयद नासिर हुसैन, मोहम्मद जावेद और इमरान मसूद शामिल रहे। इसके अलावा तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी और एम नदीमुल हक, आम आदमी पार्टी से संजय सिंह, सपा से मोहिबुल्ला और एआईएमआईएम से असदुद्दीन ओवैसी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ए. राजा ने कहा कि जगदंबिका पास जेपीसी की सही प्रक्रिया का पालन नहीं कर रहे हैं और उन्होंने इस रिपोर्ट को खुद से ही संसद के सामने 29 नवंबर को पेश करने का एलान कर दिया। उन्होंने कहा, "जेपीसी में कई सारे नियम होते हैं, कायदे होते हैं। इनमें विरोध में उठे स्वर और प्रस्तावित विधेयक के हर एक खंड पर वोटिंग कराने की प्रक्रिया शामिल होती है। यह सब होना ही चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed