फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition's attack on Lado Laxmi Yojana, AAP leader said - this is political deceit with women

Lado Laxmi Yojana: लाडो लक्ष्मी योजना पर विपक्ष का हमला, AAP नेता बोले- यह महिलाओं के साथ राजनीतिक छल

Thu, 25 Sep 2025 09:30 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Thu, 25 Sep 2025 09:30 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा ने लाडो लक्ष्मी के नाम पर महिलाओं की उम्मीदों के साथ खिलवाड़ किया है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को आय की सीमा में फंसा दिया गया।

विज्ञापन
Opposition's attack on Lado Laxmi Yojana, AAP leader said - this is political deceit with women
आप राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार की दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना पर विपक्ष ने हमला बोला है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने योजना को महिलाओं के साथ राजनीतिक छल करार दिया। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह ने योजना का शुभारंभ तो कर दिया, लेकिन यह चुनावी धोखे की शुरुआत है।
विज्ञापन


अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि हरियाणा की हर महिला को ₹2100 प्रति माह दिए जाएंगे। लेकिन भाजपा ने अपने वादों से पलटते हुए लाडो लक्ष्मी योजना को शर्तों और पाबंदियों में जकड़ दिया है। हरियाणा में लगभग 1.4 करोड़ महिलाएं रहती हैं, लेकिन इस योजना का लाभ मुश्किल से 10-12 प्रतिशत महिलाओं तक ही पहुंचेगा। बाकी करोड़ों महिलाओं के हाथ खाली रह जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने लाडो लक्ष्मी के नाम पर महिलाओं की उम्मीदों के साथ खिलवाड़ किया है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को आय की सीमा में फंसा दिया गया। युवतियों और छात्राओं को उम्र के नाम पर बाहर कर दिया गया और बुजुर्ग एवं विधवा महिलाओं को योजनाओं के टकराव के बहाने दरकिनार कर दिया गया। यह योजना महिलाओं के सशक्तीकरण के बजाय उन्हें शर्तों के पिंजरे में बंद करने का राजनीतिक प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप नेता ने कहा कि यह कल्याणकारी योजना नहीं, बल्कि चुनाव से पहले महिलाओं को भ्रमित करने का उपकरण है। भाजपा जानती है कि जनता अब उसके झूठे दावों पर भरोसा नहीं करती। इसलिए वह योजनाओं को आधा-अधूरा रखकर प्रचार के जरिये लाभ उठाना चाहती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से किए गए वादे को भाजपा ने तोड़ दिया है और अब केवल मोबाइल एप लॉन्च और फोटो सेशन के ज़रिए अपनी नाकामी को ढकने की कोशिश कर रही है।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के अधिकारों और उम्मीदों के साथ विश्वासघात किया है। हरियाणा की महिलाओं ने भाजपा पर भरोसा किया, लेकिन बदले में उन्हें केवल छल, झूठ और धोखा ही मिल रहा है। जनता अब यह सब समझ चुकी है और आने वाले समय भाजपा को इसका करारा जवाब देगी।

क्या है लाडो लक्ष्मी योजना
हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी है। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर राज्य की महिलाओं को आर्थिक स्तर पर सशक्त और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई है। राज्य सरकार लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।


2100 रुपये की इस आर्थिक सहायता को सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इस योजना के पहले चरण में करीब 21 लाख महिलाओं को लाभ मिलने का अनुमान है। लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 1 नवंबर से महिलाओं के खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed