फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   opposition reactions on pm modi speech on independence day program on red fort

PM Modi vs Opposition: पीएम के बयान पर विपक्ष का पलटवार, सुप्रिया सुले से लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने की आलोचना

Tue, 15 Aug 2023 01:11 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 15 Aug 2023 01:11 PM IST
सार

विपक्ष ने प्रधानमंत्री के बयान पर पलटवार किया है। एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि उन्होंने (पीएम मोदी) भ्रष्टाचार, वंशवाद के बारे में बात की लेकिन वंशवाद तो हर पार्टी में है। 

विज्ञापन
opposition reactions on pm modi speech on independence day program on red fort
राकांपा सांसद सुप्रिया सुले - फोटो : ANI

विस्तार

पीएम मोदी ने लाल किले की प्रचीर से अपना 10वां भाषण दिया। इस दौरान कई मुद्दों का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने परिवारवाद पर निशाना साधा और कहा कि परिवारवाद' और 'भाई-भतीजावाद' लोकतंत्र के दुश्मन हैं। इसके बाद अब विपक्ष ने प्रधानमंत्री के बयान पर पलटवार किया है। एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि उन्होंने (पीएम मोदी) भ्रष्टाचार, वंशवाद के बारे में बात की लेकिन वंशवाद तो हर पार्टी में है। 

विज्ञापन


मणिपुर को प्यार, देखभाल की जरूरत
आगे सुप्रिया सुले ने निशाना साधते हुए कहा कि मुझे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संसद में दिया गया बयान याद है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर आप किसी की तरफ एक उंगली करते हैं तो बाकी तीन उंगलियां आपकी तरफ इशारा करती हैं। मणिपुर को प्यार, देखभाल, करुणा और सहानुभूति की जरूरत है।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के भाषण में पीएम मोदी द्वारा वंशवाद की राजनीति की आलोचना करने पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि अगर किसी नेता या प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय दिवस और राजनीतिक कार्यक्रम के बीच अंतर नहीं पता तो यह बहुत दुख की बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराएंगे
जब पत्रकारों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि वह अगले 15 अगस्त को इसी लाल किले से देश की उपलब्धियां आपके सामने रखेंगे तो खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री अगले साल एक बार फिर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे लेकिन अपने घर पर फहराएंगे। 

मेरी आंखों में समस्या है
साथ ही जब खरगे से लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं होने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि पहली बात मुझे आंखों से संबंधित को समस्या है। दूसरी बात मुझे अपने आवास पर 9:20 को और कांग्रेस मुख्यालय में भी तिरंगा फहराना था। सुरक्षा इतनी कड़ी है कि वे प्रधानमंत्री के जाने से पहले किसी और को जाने नहीं दिया जाता... मुझे लगा कि मैं यहां समय पर नहीं पहुंच पाऊंगा। समय को देखते हुए मैंने सोचा कि सुरक्षा की स्थिति और कमी के कारण वहां न जाना ही बेहतर होगा।


कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 2024 के चुनाव में देश की जनता तय करेगी कि कौन वापस आ रहा है और कौन नहीं। हमें कम से कम 2024 तक इंतजार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed