फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   opposition question maharashtra government over 11 crore reward to cricket team for world cup win

Maharashtra: क्रिकेट खिलाड़ियों को 11 करोड़ रुपये इनाम देने पर विपक्ष बिफरा, कहा- सीएम अपनी जेब से दें

Sat, 06 Jul 2024 03:21 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 06 Jul 2024 03:21 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 11 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की। यह घोषणा विधान भवन (राज्य विधानमंडल परिसर) में की गई, जहां टीम के चार मुंबई खिलाड़ियों - कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
opposition question maharashtra government over 11 crore reward to cricket team for world cup win
महाराष्ट्र सीएम शिंदे के साथ रोहित शर्मा - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र में विपक्षी कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) ने एकनाथ शिंदे सरकार द्वारा टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को 11 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा पर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि ऐसा करके सरकार अपनी पीठ थपथपाना चाहती है। विपक्षी दलों ने कहा कि उन्हें क्रिकेटरों की उपलब्धि पर गर्व है, लेकिन राज्य के खजाने से 11 करोड़ रुपये देने की कोई जरूरत नहीं है और उन्होंने मुख्यमंत्री से अपनी जेब से यह राशि देने को कहा। हालांकि, भाजपा ने भी कांग्रेस पर पलटवार करते हुए इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


'सीएम अपनी जेब से दें इनाम की राशि'
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 11 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की। यह घोषणा विधान भवन (राज्य विधानमंडल परिसर) में की गई, जहां टीम के चार मुंबई खिलाड़ियों - कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे को सम्मानित किया गया। हालांकि बाद में पत्रकारों से बात करते हुए राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, 'राज्य के खजाने से 11 करोड़ रुपये देने की क्या जरूरत थी? यह अपनी पीठ थपथपाने के लिए है। खजाना खाली होने दो...गरीबों को मरने दो। लेकिन सरकार अपनी पीठ थपथपाना चाहती है।' 
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) एमएलसी और विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा, 'राज्य के खजाने से खिलाड़ियों को 11 करोड़ रुपये देने की जरूरत नहीं थी। हर किसी को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है और उन्हें पर्याप्त पुरस्कार राशि मिलती है। सीएम को अपनी जेब से 11 करोड़ रुपये देने चाहिए थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक का पलटवार
शनिवार को एक मराठी समाचार चैनल से बात करते हुए, भाजपा एमएलसी दारेकेर ने कहा, 'विजय वडेट्टीवार की मानसिकता विकृत और उथली है। पूरा देश टी20 पुरुष टीम के विश्व कप जीतने पर खुश था और हर कोई खुश है। लोगों ने देखा है कि कैसे क्रिकेट प्रशंसक मुंबई के मरीन ड्राइव में (विजय परेड के दौरान) क्रिकेटरों पर अपना प्यार और प्रशंसा बरसाने के लिए बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे। लेकिन वडेट्टीवार इस कार्यक्रम का भी राजनीतिकरण करना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed