फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition protests against Special Intensive revision (SIR) in Parliament complex, News in Hindi

Opposition Protest On SIR: संसद परिसर में विपक्षी दलों का प्रदर्शन, बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन को लेकर हंगामा

Mon, 18 Aug 2025 12:26 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 18 Aug 2025 12:26 PM IST
सार

Opposition Protest On SIR: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्ष की तरफ से संसद भवन परिसर में जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने पोस्टर और बैनर के साथ नारेबाजी भी की।

विज्ञापन
Opposition protests against Special Intensive revision (SIR) in Parliament complex, News in Hindi
एसआईआर के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन - फोटो : PTI

विस्तार

संसद के मानसून सत्र के बीच सोमवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने बिहार में चुनाव आयोग द्वारा की जा रही मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया को संदिग्ध बताते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन

Opposition protests against Special Intensive revision (SIR) in Parliament complex, News in Hindi
प्रदर्शन में अखिलेश यादव और अभिषेक बनर्जी - फोटो : PTI
इस प्रदर्शन का नेतृत्व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया। खरगे के साथ  तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), द्रमुक (डीएमके), वामपंथी दलों, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और समाजवादी पार्टी (एसपी) के सांसद भी मौजूद रहे।

 यह भी पढ़ें - Gyanesh Kumar: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर विचार; विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की बैठक में चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

Opposition protests against Special Intensive revision (SIR) in Parliament complex, News in Hindi
एसआईआर के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन - फोटो : PTI
नारेबाजी और पोस्टर के साथ प्रदर्शन
इस दौरान प्रदर्शनकारी सांसदों ने संसद के मकर द्वार के बाहर बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर थाम रखे थे। इन बैनर पर लिखा था- 'वोट चोरी बंद करो', वहीं हाथों में लगे पोस्टरों पर 'वोट चोर, गद्दी छोड़', 'एसआईआर बंद करो' जैसे शब्द लिखे थे।
 
विज्ञापन

Opposition protests against Special Intensive revision (SIR) in Parliament complex, News in Hindi
एसआईआर के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन - फोटो : PTI
बता दें कि विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग की यह कवायद दरअसल बिहार में मतदाताओं को सूची से बाहर करने की चाल है, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल को फायदा पहुंचाया जा सके।

Opposition protests against Special Intensive revision (SIR) in Parliament complex, News in Hindi
एसआईआर के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन - फोटो : PTI
विपक्ष का आरोप और रणनीति
कांग्रेस नेता नसीर हुसैन ने मीडिया से कहा कि विपक्ष हर लोकतांत्रिक तरीका अपनाएगा, ताकि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) का पद केवल निष्पक्ष और ईमानदार व्यक्ति के हाथों में रहे। सूत्रों के अनुसार, विपक्ष इस मामले को और आगे बढ़ाने के लिए सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर भी विचार कर रहा है।

Opposition protests against Special Intensive revision (SIR) in Parliament complex, News in Hindi
एसआईआर के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन - फोटो : PTI
संसद का गतिरोध
विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों में एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा की मांग की है। उनका कहना है कि बिहार में यह संशोधन अभ्यास 'जनता के वोट छीनने' की साजिश है। इसे लेकर हर दिन विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के परिणामस्वरूप, 21 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र में अब तक ज्यादातर कामकाज ठप रहा है। मानसून सत्र में सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को छोड़कर, संसद की कार्यवाही बार-बार स्थगित हो रही है और महत्वपूर्ण विधायी काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
 
Opposition protests against Special Intensive revision (SIR) in Parliament complex, News in Hindi
एसआईआर के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन - फोटो : PTI
विपक्षी सांसदों का कहना है कि वे सरकार और चुनाव आयोग पर दबाव बनाए रखेंगे। विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक चाहता है कि संसद में इस पर खुली बहस हो और बिहार समेत पूरे देश में मतदाता सूची से छेड़छाड़ की किसी भी संभावना को रोका जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed