{"_id":"5a9e30cf4f1c1b0a7b8ba957","slug":"opposition-protest-against-modi-government-in-the-regards-of-pnb-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"PNB Scam पर संसद के अंदर और बाहर हंगामा, राहुल गांधी ने भी किया प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PNB Scam पर संसद के अंदर और बाहर हंगामा, राहुल गांधी ने भी किया प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता
लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही जगह पीएनबी घोटाले की गूंज सुनाई दी। संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह हंगामे और प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता तख्तियां लेकर स्पीकर की कुर्सी तक पहुंच गए। जोरदार हंगामे को देखते हुए लोकसभा अगले एक घंटे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं सदन के बाहर भी मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
पीएनबी घोटाले और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य के दर्जे के बहाने तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद मंगलवार को भी देखने को मिली। एक तरफ कांग्रेस पीएनबी मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए के घटक दल तेलगु देशम पार्टी ने भी मोदी सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की ।
विज्ञापन
Congress President Rahul Gandhi and senior leaders of the party protested outside the Parliament this morning asking PM Modi to break his silence and come clean on the #ChhotaModi bank loot. #PradhanMantriJawabDo pic.twitter.com/pCqol9yAke
विज्ञापन विज्ञापन— Congress (@INCIndia) March 6, 2018
सोमवार को भी पीएनबी मामले को लेकर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बधित रही। विपक्ष ने नीरव मोदी के मामले पर बहस नहीं होने तक संसद ठप रखने का फैसला किया है। विपक्ष ने अपने फैसले के बारे में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में सत्ता पक्ष को बता दिया है। विपक्ष चाहता है कि पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के बाद वोटिंग भी हो। चूंकि एनडीए राज्यसभा में बहुमत में नहीं है इसलिए वह इस पर वोटिंग से कतरा रहा है।