फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition Parties On over Rs 300 crore cash recovered in the raid on Congress MP Dheeraj Sahu

Raid: 'BJP में शामिल होने पर गंगा न नहला दें', कांग्रेस सासंद से 300 करोड़ बरामद होने पर शिवसेना यूबीटी का तंज

Sun, 10 Dec 2023 02:20 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 10 Dec 2023 02:20 PM IST
सार

आयकर विभाग ने बौद्ध डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर बीते दिनों छापेमारी की थी। यह छापेमारी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू और उनके रिश्तेदारों के ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल स्थित विभिन्न ठिकानों पर एक साथ की गई। 

विज्ञापन
Opposition Parties On over Rs 300 crore cash recovered in the raid on Congress MP Dheeraj Sahu
कांग्रेस सांसद धीरज साहू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद नकदी की गिनती अभी भी जारी है। अब तक 300 करोड़ रुपये की गिनती हो चुकी है और नकदी की मात्रा को देखते हुए नोट गिनने वाली और मशीनें और लोग भेजे गए हैं। वहीं इतनी बड़ी मात्रा में कांग्रेस नेता के ठिकानों से नकदी मिलने के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। हालांकि, कांग्रेस ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया है। उसका साफ कहना है कि साहू का यह निजी मामला है, पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। वहीं, भाजपा को भी आड़े हाथ लिया है। 

विज्ञापन


भाजपा पर निशाना
उद्धव बाल ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद अगर साहू भाजपा में शामिल हो जाते हैं, तो उन्हें पहले कुछ नेताओं की तरह क्लीन चिट मत पकड़ा देना। उन्होंने कहा, 'मैं भाजपा के मंत्रियों और उनके नेताओं से कहना चाहती हूं कि वे आज देश को आश्वासन दें कि अगर धीरज साहू कुछ समय बाद भाजपा में शामिल होते हैं, तो उन्हें क्लीन चिट नहीं मिलेगी। हमने महाराष्ट्र में 70,000 करोड़ रुपये का घोटाला देखा है और जैसे ही वे भाजपा में शामिल हुए, हर कोई इसे भूल गया।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'इतना ही नहीं कई सांसद और विधायक हैं, जिन्होंने भ्रष्टाचार किया। बाद में हमसे और पार्टी से गद्दारी करके भाजपा के खेमे में शामिल हो गए और उनके प्रति चल रही सभी कार्रवाई बंद हो गई। तो ऐसा ही धीरज साहू के मामले में न किया जाए कि जैसे ही वह भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो गंगा नहा लें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका निजी मामला
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि धीरज साहू और उनके पिता पारिवारिक लोग हैं। वे एक बड़े व्यवसाय और एक बड़े परिवार से संबंधित हैं। वे सैकड़ों वर्षों से अपना बड़ा व्यवसाय कर रहे हैं। यह पैसा कहां से आ रहा है? यह आयकर विभाग द्वारा स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा तो नहीं है कि यह रिश्वत का पैसा है। अगर ऐसा है तो जांच की जा रही है। जांच के बाद, सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। यह उनका निजी मामला है, इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।

अभी तक राहुल चुप क्यों?
तेलंगाना भाजपा प्रमुख जी किशन रेड्डी ने कहा, 'राहुल गांधी के करीबी दोस्त और राज्यसभा सांसद धीरज साहू के कार्यालयों से आयकर विभाग ने लगभग 300 करोड़ रुपये जब्त किए है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि आपने इस बारे में अभी तक कुछ क्यों नहीं बोला है?' उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार का समर्थन करती है। 
 
भ्रष्टाचारियों को नहीं छोड़ेंगे पीएम मोदी 
भाजपा सांसद के लक्ष्मण ने कहा, 'मैं पूछना चाहता हूं कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां केवल भ्रष्टाचार है। पीएम मोदी का भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का विजन है। पीएम मोदी भ्रष्टाचारियों को नहीं छोड़ेंगे और जल्द ही कांग्रेस बेनकाब हो जाएगी।'


बौद्ध डिस्टलरी के ठिकानों पर छापेमारी जारी
बता दें कि आयकर विभाग ने बौद्ध डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर बीते दिनों छापेमारी की थी। यह छापेमारी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू और उनके रिश्तेदारों के ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल स्थित विभिन्न ठिकानों पर एक साथ की गई और यह अभी तक जारी है। धीरज साहू के बेटे रितेश साहू बौद्ध डिस्टलरी के एमडी हैं और धीरज साहू के बड़े भाई उदय शंकर प्रसाद कंपनी के चेयरमैन हैं। यह कंपनी एक्सट्रा न्यूट्रल एल्कोहल बनाती है, जो कि शराब बनाने में इस्तेमाल होती है। शनिवार को आयकर विभाग ने धीरज साहू के करीबी और शराब कारोबारी राज किशोर जायसवाल के ठिकानों पर भी छापेमारी की। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed