फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   opposition parties leader will take part in sonia gandi's meeting for presidential candidate

राष्ट्रपति उम्मीदवार: मोदी के खिलाफ एकजुट विपक्ष, एक मंच पर 17 पार्टियां

Fri, 26 May 2017 02:24 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 26 May 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
opposition parties leader will take part in  sonia gandi's meeting for presidential candidate

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल जुलाई में खत्म होने जा रहा है। ऐसे में विपक्षी पार्टियों में राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर गर्मा-गर्मी बढ़ गई है। उम्मीदवार के चयन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में विपक्ष की 17 पार्टियां पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में एकजुट हुई हैं।

विज्ञापन

 


बता दें कि सोनिया गांधी ने सभी पार्टियों के बड़े नेताओं को लंच पर बुलाया है। बैठक में विपक्ष की ओर से साझे उम्मीदवार के नाम पर चर्चा होनी तय है। जेडी(यू), सीपीआई, सीपीआई(एम), सपा, डीएमके, एनसीपी, आरजेडी, और टीएमसी को निमत्रंण भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव, सीताराम येचूरी, डी राजा और शरद यादव इस बैठक में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल किसी वजह से शामिल नहीं हो पाएंगे। 


विपक्ष मौजूदा समय में देश के अगले राष्ट्रपति के पद पर उम्मीदवारी को लेकर एकजुट होने की कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मिल चुकी हैं।

नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी के साथ मुलाकात के समय मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दूसरी बार देश के राष्ट्रपति पद पर बैठाने की सलाह दे चुके हैं। उनकी ये सलाह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी पसंद आई है। हालांकि 26 मई को विपक्ष किसके नाम पर सहमत होगा, ये देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed