फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition MPs threatening Jagadambika Pal, witness at Waqf panel meet: Tejasvi Surya to LS Speaker

Tejasvi Surya: 'वक्फ विधेयक पर बैठक में विपक्षी सांसदों ने JPC अध्यक्ष को धमकी दी', तेजस्वी सूर्या का आरोप

Fri, 18 Oct 2024 04:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 18 Oct 2024 04:37 PM IST
सार

Tejasvi Surya: बंगलूरू दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि वक्फ विधेयक पर जेपीसी की बैठक में विपक्षी सांसदों ने समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल को धमकी दी। 

विज्ञापन
Opposition MPs threatening Jagadambika Pal, witness at Waqf panel meet: Tejasvi Surya to LS Speaker
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तेजस्वी सूर्या ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी सांसदों ने वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल और एक गवाह को धमकी दी और दस्तावेज भी फाड़ दिए। सूर्या ने बताया कि यह घटना 14 अक्तूबर को हुई जब समिति ने कर्नाटक के राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनवर मणिपड्डी को कर्नाटक में वक्फ भूमि 'घोटाले' पर उनकी राय सुनने के लिए बुलाया था।  

विज्ञापन


बंगलूरू दक्षिण से दो बार के सांसद सूर्या ने बिरला को यह पत्र उस समय लिखा है, जब विपक्ष के सांसदों ने भी लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है। जिसमें पाल पर समिति की बैठक के दौरान संसदीय आचार संहिता का गंभीर आरोप उल्लंघन का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सूर्या ने अपने पत्र में लिखा, 'मणिपड्डी ने 2012 की एक रिपोर्ट पर चर्चा की, जिसमें करीब 2,000 एकड़ वक्फ भूमि के बड़े पैमाने पर अतिक्रमण या बिक्री का आरोप लगाया गया है। इस भूमि की अनुमानित कीमत करीब दो लाख करोड़ रुपये है और इसमें कांग्रेस के कुछ नेताओं सहित निजी संस्थाओं को करोड़ों रुपये दिए गए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही यह मुद्दा समिति के सामने आया है, विपक्षी सांसदों ने बैठक को बाधित किया और गवाह व समिति के अध्यक्ष (जगदंबिका पाल) को मौखिक रूप से धमकी दी और दस्तावेज फाड़ दिए। सूर्या ने बताया कि विपक्षी सांसद गवाह, अध्यक्ष के पास जाकर उन्हें धमकाने का प्रयास किया। उनके नोट्स और कागजात छीनकर फाड़ दिए गए। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यवहार से संसदीय शिष्टाचार का पूरी तरह से उल्लंघन हुआ है। 


सूर्या ने कहा, इसके बाद विपक्षी सांसद अपमानजनक टिप्पणियां करते हुए बैठक से बाहर चले गए। सूर्या ने अध्यक्ष से अनुरोध किया कि वह विपक्ष सदस्यों को आचार संहिता का पालन करन का निर्देश दें और इस असंसदीय व्यवहार के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करें। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed