Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition MPs roared in pc meeting, raised issue of low utilization of budget and increasing crimes in Delhi

MHA: संसदीय समिति की बैठक में गरजे विपक्षी सांसद, बजट के कम उपयोग और दिल्ली में बढ़ते अपराधों का उठाया मुद्दा

Fri, 21 Feb 2025 04:10 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 21 Feb 2025 04:10 PM IST
सार

गृह मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक गुरुवार और शुक्रवार को भाजपा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें 2025-26 के लिए गृह मंत्रालय की अनुदान मांग पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने निर्भया फंड के बजट का उपयोग न किए जाने का मुद़्दा उठाया। सांसद ने कहा कि लगभग दो-तिहाई फंड का इस्तेमाल ही नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Opposition MPs roared in pc meeting, raised issue of low utilization of budget and increasing crimes in Delhi
केंद्रीय गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

गृह मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक में विपक्षी सांसदों ने बजट के कम उपयोग और नई दिल्ली में महिलाओं-बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर सवाल उठाए। सांसदों ने दोनों मामलों में सरकार से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक गुरुवार और शुक्रवार को भाजपा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें 2025-26 के लिए गृह मंत्रालय की अनुदान मांग पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने निर्भया फंड के बजट का उपयोग न किए जाने का मुद़्दा उठाया। सांसद ने कहा कि लगभग दो-तिहाई फंड का इस्तेमाल ही नहीं किया गया है। निर्भया फंड उन परियोजनाओं पर खर्च किया जाता है, जो शहर में महिलाओं को सुरक्षित करती हैं। 
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने कहा कि सरकार ने बजट में सीमा संरचना और प्रबंधन के बजट में इजाफा किया गया। पिछले साल इस मद में 3756.51 करोड़ का आवंटन किया गया था। इस बार इसमें 1840.74 करोड़ का इजाफा किया गया है और यह अब 5597.25 करोड़ हो गया है। सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जनगणना जैसी गतिविधियों धीमी चल रही हैं। इसमें बजटीय आवंटन भी काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सांसद ने जेलों के आधुनिकीकरण, आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा के पीड़ितों के लिए केंद्रीय निधि और अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप के विकास के लिए दी गई निधि के कम उपयोग पर चिंता जताई। कांग्रेस सांसद ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाया। उन्होंने लंबित मामलों में दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड पर चिंता जताई। 


बैठक में गुरुवार को गृह सचिव ने गृह मंत्रालय, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, केंद्रीय पुलिस संगठन की के मांग अनुदान पर प्रस्तुति दी। जबकि शुक्रवार को गृह सचिव ने दिल्ली पुलिस, केंद्र शासित दिल्ली, पुडुच्चेरी, दादरा और नगर हवेली, दमन और द्वीव, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप, चंडीगढ़ और अंडमान निकोबार द्वीप की मांग अनुदान पर प्रस्तुति दी।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed